UP News: सीएम योगी बोले- आठ वर्षों में बिना रुके, बिना झुके, बिना डिगे काम किया

UP News CM Yogi said- In eight years, we worked without stopping, without bending, without wavering

नया सवेरा नेटवर्क

लखनऊ। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज यह भर्ती एवं नियुक्ति कार्यक्रम ऐसे समय में हो रहा है, जब यह देश पीएम मोदी की सरकार के 11 वर्षों के सुशासन, सेवा और गरीब कल्याण के तहत एक नए युग का साक्षी बन रहा है। आज का कार्यक्रम पीएम मोदी के नेतृत्व और केंद्रीय गृहमंत्री के मार्गदर्शन का परिणाम है। पिछले आठ वर्षों में राज्य सरकार ने उत्तर प्रदेश के युवाओं को 8.5 लाख से अधिक सरकारी नौकरियां देकर उदाहरण दिया है कि परीक्षाओं की निष्पक्षता और पारदर्शिता क्या होती है।

आज का कार्यक्रम इसका एक और उदाहरण है। आज शासन में हिस्सेदारी का लाभ गरीब, वंचित के साथ सभी तबके के लोगों को प्राप्त है। आबादी की दृष्टि से यूपी सबसे बड़ा राज्य है, तो चुनौतियां भी अधिक थीं। लेकिन, आठ वर्षों में बिना रुके, बिना झुके, बिना डिगे काम किया। काम करके दिखाया। पहले पैसा दिए बिना किसी की चयन नहीं हो सकता था। लेकिन, आज आरक्षण की व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए पारदर्शिता के साथ भर्ती की।

यह भी पढ़ें | Prayagraj News: अथर्वन फाउण्डेशन ने पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प 

हमने आठ साल में दो लाख से ज्यादा भर्ती की। आज हमने यूपी के अंदर ट्रेनिंग क्षमता की सुविधा को 60 हजार से अधिक कर दिया है। सभी युवा प्रदेश में ट्रेनिंग कर सकते हैं। आठ नए फोरेंसिक लैब बन चुकी हैं। छह पर काम चल रहा है। सभी 75 जिलों में साइबर थानों की सुविधा उपलब्ध हैं।

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि वदीर्धारी बलों के लिए एक नियम है- जितना पसीना प्रशिक्षण में बहाओगे, जीवन में उतना ही कम खून बहेगा। महाकुंभ में जो भी आया उसने पुलिस के व्यवहार की प्रशंसा की। पीएम मोदी के मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश पुलिस ने अपने खिलाफ विकृत धारणा को बदलने का काम किया है। आज आप सभी देश के सबसे बड़े पुलिस बल का हिस्सा बनने जा रहे हैं। अपने व्यवहार से जन हितैषी बनिएगा।  

*रामअधार सिंह महाविद्यालय*   *_सम्बद्ध - वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर (कालेज कोड-800)_*   🏫 *बी.एस-सी. एजी. कृषि संकाय | बी.एस-सी. मैथ/वायो | बी.कॉम. वाजिज्य संकाय | बी.ए. कला संकाय*  &  *R.A.S. COLLEGE OF PHARMACY*  *सेहमलपुर, जलालपुर, जौनपुर*   *_COURSE OFFERED_*   *_D. Pharm | B. Pharm_*     *डॉ. शैलेंद्र विक्रम सिंह, प्रबंधक राम आधार सिंह महाविद्यालय एवं आरएएस कॉलेज ऑफ फार्मेसी सेहमलपुर, जलालपुर-जौनपुर*  *☎️ Contact : 9198941554, 9839866999, 8707083686, 9984807807*
Ads



नया सबेरा का चैनल JOIN करें