Jaunpur News: पेड़ों का हमारे जीवन में अत्यधिक महत्व : प्रो. राम आसरे सिंह | Naya Sabera Network

Jaunpur News: Trees have immense importance in our lives: Prof. Ram Asare Singh | Naya Sabera Network

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। टीडीपीजी कॉलेज में पर्यावरण संरक्षण सप्ताह के अंतर्गत महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. राम आसरे सिंह के नेतृत्व में महाविद्यालय में पौधरोपण किया गया। पौधरोपण के पश्चात उपस्थित विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए प्रोफेसर राम आसरे सिंह ने कहा कि वृक्षों का हमारे जीवन में अत्यधिक महत्वपूर्ण स्थान है और पर्यावरण संरक्षण के लिए सभी को जागरूक रहना चाहिए पौधारोपण के समय पूर्वांचल विश्वविद्यालय शिक्षक संघ के अध्यक्ष प्रो. राहुल सिंह ने कहा कि पर्यावरण और जल संरक्षण जीवन में स्वास्थ्य के लिए आवश्यक हैं।

पूर्वांचल विश्वविद्यालय शिक्षा संकाय  के डीन और रोवर रेंजर्स जिला कमिश्नर प्रोफेसर अजय कुमार दुबे ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए सभी को जागरूक रहने की आवश्यकता है। डॉ. अमित ने कहा कि पेड़ हमारे जीवन के लिए बहुत ही आवश्यक है। वृक्षों से जितना लोग दूर होते जा रहे हैं बीमारियां बढ़ती जा रही हैं। डॉ. विशाल सिंह ने कहा कि शरीर स्वस्थ होने के लिए पर्यावरण भी संरक्षित होना चाहिए। प्राचार्य ने अवगत कराया कि महाविद्यालय प्रशासन संपूर्ण परिसर को हरा भरा करने के लिए प्रयत्नशील है।

यह भी पढ़ें | UP News: पौधे लगाए और उनके संरक्षण का भी लिया संकल्प | Naya Sabera Network

*Admission Open - Session: 2025-26 | D.B.S. Inter College (10+2) Affiliated | Kadipur, Ramdayalganj, Jaunpur | Contact-9956972861, 9956973761  | Naya Savera Network* *Admission Open - Session: 2025-26 - Nursery to IX & XI - Streams Available: Maths, Bio, Commerce & Humanities | Admission form Available At the School Office | D.B.S. Inter College (10+2) Affiliated | Kadipur, Ramdayalganj, Jaunpur | Affiliation No.: 2131740 to CBSE New Dehli | Contact-9956972861, 9956973761  | Naya Savera Network* Ad
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें