Jaunpur News: राज्यमंत्री के प्रयास से मृत श्रमिक की पत्नी को 5.25 लाख की सहायता
नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। शहर क्षेत्र से सटे धरनीधरपुर निवासी रामबिशुन मौर्या की मकान निर्माण श्रमिक का कार्य करते हुए एक दुर्घटना में मौत हो गई थी। रविवार को खेल एवं युवा कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चन्द्र यादव उनके घर पहुंचे और उनकी पत्नी हीरामनी देवी को निर्माण कामगार मृत्यु व दिव्यांगता सहायता योजना के अंतर्गत 5 लाख 25 हजार की धनराशि सीधे खाते में दिए जाने का प्रमाण पत्र सौंपा।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: खंभा गाड़ने को लेकर हुई मारपीट में 4 लोग घायल
गौरतलब हो कि रामबिशुन मौर्य का कुछ दिन पूर्व अहियापुर में एक मकान के निर्माण कार्य करते समय छत से गिर जाने के कारण मृत्यु हो गई थी। मृत्यु की जानकारी के उपरांत राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) मृतक के परिवार के यहां संवेदना व्यक्त करने गए थे, उसी दौरान उनको पता चला कि मृतक का श्रमिक कार्ड भी है। उन्होंने तत्काल श्रम आयुक्त को फोन करके मृतक की श्रमिक योजना के तहत मदद करने के लिए कहा था। इस अवसर सहायक श्रम आयुक्त देवव्रत यादव, प्रतिनिधि अजय सिंह, मनीष श्रीवास्तव, राजेश मौर्या, जितेन्द्र सिंह व धर्मेद्र मित्रा जी साथ में मौजूद रहे।
|