Jaunpur News: पूरे जौनपुर में भारतीय सेना के सम्मान में निकलेगी तिरंगा यात्रा | Naya Sabera Network

आइए, हम सब मिलकर एक ध्वज, एक स्वर में वीर सेना को सम्मान दें : डीएम

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। डीएम डॉ. दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित जनसुनवाई कक्ष में भारतीय सैनिकों के सम्मान में भारत शौर्य तिरंगा यात्रा भारतीय सेनाओं के सम्मान में – एक राष्ट्र, एक संकल्प के संबंध में बैठक हुई। जिलाधिकारी ने बताया कि 11 मई 2025 को सुबह 8 बजे जनपद मुख्यालय पर तथा सभी तहसील मुख्यालयों पर सशस्त्र बलों के समर्थन में 'तिरंगा यात्रा' का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सशस्त्र बलों के सम्मान एवं निष्ठा के प्रति कृतज्ञता प्रकट करने के लिए तिरंगा यात्रा के आयोजन का निश्चय किया गया है, यह तिरंगा यात्रा राष्ट्र के सशस्त्र बलों के प्रति समर्थन एवं अपराजय शक्ति का सम्मान है। जिसके लिए सभी संभ्रांत नागरिकों से अपील किया है कि वे तिरंगा यात्रा में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करे।

tiranga-yatra-will-taken-honour-indian-army-entire-jaunpur

यात्रा में होगी सभी वर्गों की भागीदारी 

यात्रा में जनप्रतिनिधि, सभी विभागीय अधिकारियों, कर्मचारियों, इण्टरमीडिएट व डिग्री कॉलेज की छात्र/छात्राओं, सिविल डिफेंस के सदस्यों, एन.सी.सी., एन.एस.एस. के कैटेट्स, रेडकॉस, रोटरी क्लब, लायन्स क्लब, उद्योग व्यापार मण्डल तथा अन्य स्वयंसेवी संस्थाओं के पदाधिकारियों, सदस्यगण, पूर्व सैनिक, मीडिया बन्धुओं व समाज के अन्य सभी वर्गों की भागीदारी की जाएगी। जनपद में यह तिरंगा यात्रा कलेक्ट्रेट मुख्यालय से प्रारंभ होकर अम्बेडकर तिराहा, गांधी तिराहा, लाइन बाजार, पीडब्ल्यूडी सर्किट हाउस से होते हुए पुलिस लाइन में सशस्त्र बलों के सम्मान में कृतज्ञता व जनहित में तिरंगा यात्रा समापन होगा।

तहसील मुख्यालयों पर भी होंगे कार्यक्रम

जिलाधिकारी ने जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी, कमाण्डेण्ट एन.सी.सी./एन.एस.एस., जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला कमाण्डेण्ट होमगाईस, प्राचार्य, जनपद मुख्यालय के इण्टर कॉलेज व डिग्री कालेज को निर्देशित किया है कि अपने संस्थान की सहभागिता इस यात्रा में सुनिश्चित कराते हुए स्वयं भी प्रतिभाग करेंगे। मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जौनपुर तथा उपायुक्त उद्योग क्रमशः रेडक्रॉस सोसाइटी तथा उद्योग व्यापार मण्डल की सहभागिता इस यात्रा में सुनिश्चित की जाएगी। जनपद मुख्यालय पर 'तिरंगा यात्रा' सम्पन्न कराने के लिए अपर जिलाधिकारी (भू-राजस्व), जौनपुर को नामित किया है। तहसील मुख्यालयों में यह कार्यक्रम सम्बन्धित उप जिलाधिकारी के द्वारा संचालित किया जाएगा। उन्होंने सभी लोगों से अपील किया कि इस तिरंगा यात्रा में शामिल होकर 'एक ध्वज, एक स्वर' में वीर सेना को सम्मान दें। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया, अपर ज़िलाधिकारी द्वय राम अक्षयबर चौहान, अजय अंबष्ट, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ लक्ष्मी सिंह, जिला सूचना अधिकारी मनोकामना राय सहित अन्य उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: एक प्रधानाध्यापक निलंबित, 2 का वेतन रोका | Naya Sabera Network 

 

*तेज डायग्नोस्टिक सेंटर | नईगंज तिराहा, कुमार पेट्रोल पम्प के सामने, जौनपुर | मो. 7388463806 | #NayaSaveraNetwork*
विज्ञापन

नया सबेरा का चैनल JOIN करें