Jaunpur News: रणजीत-राकेश को प्रधानाचार्य ने बुके भेंट कर किया सम्मान | Naya Sabera Network
नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। प्रधानाचार्य कक्ष में जिले के मुख्य आयुक्त स्काउट गाइड एवं राज्य अध्यापक पुरस्कार 2015 से सम्मानित पूर्व प्रधानाचार्य रणजीत सिंह एवं जिला संगठन आयुक्त राकेश मिश्रा को प्रधानाचार्य डॉक्टर सत्य प्रकाश सिंह ने बुके भेंट किए तत्पश्चातअंग वस्त्र प्रदान कर उनका जोरदार स्वागत किया।
विदित हो कि प्रधानाचार्य डॉक्टर सत्य प्रकाश सिंह वर्तमान समय में जिला स्काउट कमिश्नर के पद को भी सुशोभित कर रहे हैं, प्रधानाचार्य की कार्य कुशलता, अनुशासन, विद्यालय की तीव्र प्रगति एवं विकासशील योजनाओं की रूपरेखा देखकर पूर्व प्रधानाचार्य रणजीत सिंह हतप्रभ हो गए।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: बदलापुर ग्राम पंचायत अधिकारी संघ के अध्यक्ष बने रणजीत सिंह | Naya Sabera Network
19 मई को मारकंडेय सिंह सभा कक्ष में आयोजित होने वाली जिला स्काउट गाइड की गोष्ठी के संबंध में भी महत्वपूर्ण बिंदुओं पर आपस में चर्चा हुई। प्रधानाचार्य ने विद्यालय के स्काउट का प्रभार अध्यापक शुभम सिंह एवं गाइड का प्रभार विद्यालय की विद्वान शिक्षिका डॉ. मंजू सिंह को सौंप दिया। प्रधानाचार्य ने दोनों सहयोगियों को स्काउट, गाइड को नई बुलंदियों पर ले जाने की शुभकामना प्रदान किये। इस अवसर पर विद्यालय के परीक्षा प्रभारी राजेश सिंह, महिला विंग प्रभारी कपिल देव सिंह, राजीव सिंह, दिनेश सिंह, अभिषेक सिंह, अंबर सिंह, सरिता सिंह, रमेशचंद्र सिंह, रविंद्र सिंह, सत्य प्रकाश सिंह अंग्रेजी, राकेश, अमरेश राय एवं मीडिया प्रभारी बद्रीनाथ सिंह उपस्थित रहे।
![]() |
Ad |