Jaunpur News: जौनपुर की पहलवान आस्था आनंद सिंह का रहा शानदार प्रदर्शन, जीता सिल्वर मेडल | Naya Sabera Network
आस्था आनंद सिंह ने खेलों इंडिया यूथ गेम्स में किया प्रतिनिधित्व
नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। ज्ञान कुश्ती स्पोर्ट एकेडमी जौनपुर की पहलवान आस्था आनंद सिंह 'खेलों इंडिया यूथ गेम्स 2025' में 65 किलो भार वर्ग में उत्तरप्र देश का प्रतिनिधित्व करते हुए, अपने भार वर्ग में सिल्वर मेडल हासिल की।आस्था के कोच अशोक सोनकर का कहना है कि आस्था की नियमित प्रैक्टिस को देखकर लगता था की आने वाले समय में इसका इंटरनेशल मेडल निश्चित तौर पर होगा।
आस्था की के पिता माधवानंद सिंह और माता मेनका सिंह जो भाजपा की क्षेत्र पदाधिकारी है, दोनों के शानदार मेहनत के परिणाम स्वरूप जौनपुर की बिटिया देश में उत्तर प्रदेश का नाम रोशन कर के आई हैं। आस्था बड़े पिता सच्चिदानंद सिंह जो कि पूर्व ज़िला पंचायत सदस्य सुरहन आज़मगढ़ रह चुके हैं बिटिया के जीत से बहुत प्रसन्न हैं। दूसरे बड़े पिता जो की हैंडबाल के पूर्व कोच उत्तर प्रदेश पुलिस टीम विवेकानंद सिंह वर्तमान ट्रैफ़िक सब इंस्पेक्टर मिर्जापुर में है बिटिया के प्रयास को सराहा है।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: रणजीत-राकेश को प्रधानाचार्य ने बुके भेंट कर किया सम्मान | Naya Sabera Network
आस्था अपनी जीत के लिए प्रेरक अपने दादा स्वर्गीय गुलाब सिंह मास्टर जो की मार्टिनगंज सुरहन आज़मगढ़ के निवासी थे,उनको मानती है। अभी जल्दी ही आस्था को ज्ञान प्रकाश सिंह द्वारा आशीर्वाद स्वरूप 51000 की सहयोग राशि भी प्राप्त हुई थी। आस्था के चाचा परमानंद सिंह का कहना है कि आनंद परिवार की शान आस्था आनंद एक दिन पूरे विश्व में आनंद परिवार का नाम रोशन करेगी। बिटिया के शानदार प्रदर्शन में परिवार और जिले में उत्साह का माहौल है। जिला कुश्ती संघ महासचिव विजय बहादुर सोनकर, जिलाध्यक्ष कुश्ती संघ कमला यादव, धर्मेंद्र यादव, दिनेश यादव गाजीपुर कोच कमलेश यादव, रामानंद यादव ने बिटिया को शुभकामये प्रेषित किए हैं।
![]() |
विज्ञापन |