तेजी से जुड़ रहे हैं समाजहित में काम करने वाले लोग | Naya Sabera Network

मजबूत हो रहा अखिल भारतीय कायस्थ महासभा 

नया सवेरा नेटवर्क

लखनऊ। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा 7235 भारत की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक होटल क्लब गेस्टो, गोमती नगर विस्तार लखनऊ में हुई। बैठक की अध्यक्षता महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश कुमार श्रीवास्तव कोलकाता पश्चिम बंगाल ने किया। संचालन राष्ट्रीय महासचिव राजेश श्रीवास्तव बच्चा भईया एडवोकेट भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, निवासी जौनपुर ने किया। बैठक की शुरूआत भगवान चित्रगुप्त जी की आरती पूजन दीप प्रज्वलन से हुआ। राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि कायस्थ महासभा 7235 भारत संगठन का विस्तार तेज़ी से पूरे देश में हो रहा है और समाजहित में कार्य करने वाले लोग तेज़ी से जुड़ रहे है। कहा कि इस महासभा में कोई सदस्यता शुल्क नहीं है। कायस्थ को कायस्थ से जोड़ने के लिए शुल्क की क्या जरूरत है और कहा कि जल्दी ही प्रयागराज में और कोलकाता में कायस्थ महासभा 7235 भारत का एक राष्ट्रीय अधिवेशन बुलाया जाएगा जिसमें देशभर के हजारों कायस्थ समाज महासभा के लोग शामिल होंगे।

people-working-welfare-society-joining-rapidly-naya-sabera-network


कायस्थ महासभा के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष कायस्थ संघ अंतर्राष्ट्रीय दिनेश खरे ने कहा कि आज कायस्थ समाज को राजनीति में सक्रिय होने की जरूरत है तभी कायस्थ समाज का कल्याण होगा और कहा कि भारत सरकार जातीय जनगणना कराने का उद्देश्य जो भी हो, लेकिन समस्त प्राणियों के कर्मों के लेखा-जोखा रखने वाले भगवान चित्रगुप्त जिनके 12 अंश हैं, जो कि विभिन्न उपजाति से अपना संबोधन करते है अपनी राजनीतिक इच्छा शक्ति को बढ़ाने के लिए उपजाति का संबोधन ना कर सिर्फ कायस्थ शब्द प्रयोग करें। 

महासभा के राष्ट्रीय महासचिव राजेश श्रीवास्तव बच्चा भईया एडवोकेट, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य उत्तर प्रदेश ने कहा कि कायस्थ महासभा देश की सेना और मोदी सरकार के साथ है, जिन्होंने विश्व में भारत माता का सम्मान बढ़ाया। जरूरत पड़ने पर देशभर के कायस्थ समाज के लोग रक्तदान महादान के लिए तैयार हैं और कायस्थ समाज हमेशा देश सेवा में अग्रणी भूमिका निभाई है। आए हुए अतिथियों का सम्मान कायस्थ महासभा लखनऊ के जिलाध्यक्ष पुनीत श्रीवास्तव ने किया। बैठक में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संतोष श्रीवास्तव सोनू ने संगठन का प्रस्तावना प्रस्ताव रखा। बैठक में कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. विवेक श्रीवास्तव, महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष सत्य प्रकाश श्रीवास्तव एडवोकेट हाईकोर्ट मुम्बई, बिहार प्रदेश अध्यक्ष अजीत श्रीवास्तव रिंकू भईया, राष्ट्रीय सचिव अवनीश श्रीवास्तव पत्रकार लखनऊ, युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन भास्कर, प्रयागराज जिलाध्यक्ष पंकज वर्मा, वरिष्ठ नेता आरपी श्रीवास्तव सहित कई राज्यों के लोग शामिल हुए।


Admission Open 2025-26 : Nehru Balodyan Sr. Secondary School | Kanhaipur, Jaunpur | Contact: 9415234111, 9415349820, 94500889210  | Naya Sabera Network
विज्ञापन


नया सबेरा का चैनल JOIN करें