Jaunpur News: शत-प्रतिशत रहा डीबीएस इंटर कालेज कादीपुर रामदयालगंज का रिजल्ट | Naya Sabera Network
नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। डीबीएस इण्टर कालेज, कादीपुर रामदयालगंज के विद्यार्थियों ने अच्छे अंकों के साथ उत्तीर्ण होकर विद्यालय के नाम को गौरवान्वित किया। विद्यालय का रिजल्ट 100% रहा। प्रधानाचार्य सुनील विश्वकर्मा और प्रबंधक हर्ष सिंह ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। 12वीं में गरिमा यादव ने 93.20 प्रतिशत, नवनीत प्रजापति 92 प्रतिशत, दिव्या सोनी 92 प्रतिशत, आंचल चौहान 91 प्रतिशत, वर्तिका अग्रहरि 90.60 प्रतिशत, आस्था पटेल 89.80 प्रतिशत, काजल साहू 89.80 प्रतिशत, काजल निषाद 89.40 प्रतिशत, मुस्कान सिंह 89.40 प्रतिशत, उत्कर्ष यादव ने 87.60 प्रतिशत अंक हासिल किया।
इसके अलावा हाईस्कूल में खुशी मौर्य ने 97.20 प्रतिशत, आयुष कुमार यादव 96.20 प्रतिशत, वैभव शुक्ला 95.20 प्रतिशत, समीर पटेल 94.80 प्रतिशत, स्वाती यादव 94.80 प्रतिशत, अंकित मौर्य 94.40 प्रतिशत, यश सिंह 94.20 प्रतिशत, श्रेयांश मिश्रा 93.80 प्रतिशत, भूमि निषाद 93.60 प्रतिशत और आयुष कुमार ने 93.40 प्रतिशत अंक हासिल किया।





