Jaunpur News: उमानाथ सिंह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की छात्रा तेजस्वी सिंह ने बढ़ाया विद्यालय का मान | Naya Sabera Network
नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। जिले के शैक्षणिक गतिविधियों में अग्रणी उमानाथ सिंह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय महरूपुर शंकरगंज के सीबीएसई बोर्ड का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। 12वीं में कला वर्ग में तेजस्वी सिंह ने 500/497 अंक प्राप्त कर पूरे जिले तथा विद्यालय को गौरवान्वित किया है, जिससे पूरे जिले में और विद्यालय प्रांगण में हर्ष का माहौल व्याप्त है। शैक्षणिक सत्र 2024-25 में 12वीं के कला वर्ग की परीक्षा में सुश्री तेजस्वी सिंह पुत्री अमित प्रताप सिंह ने 99.40% अंक प्राप्त करके जौनपुर व स्कूल के नाम को गौरवान्चित किया है। इसके अतिरिक्त 10 छात्र, छात्राएं उत्कृष्ट श्रेणी में उत्तीर्ण हुए हैं। ७०% से ऊपर अंक पाने वाले विद्यार्थियों में शशांक जैसवार 485/500, यशस्वी यादव 477/500, प्रशान्त सिंह 465/500, रूद प्रताप सिंह 458/500, सांक्षी श्रीवास्तव 457/500, खुशी पाठक 447/500, वैभव प्रताप सिंह 447/500, वेदाना सिंह 446/500, निषि विश्वकर्मा 445/500, शिवी श्रीवास्तव 445/500, प्रतीक यादव 442/500 शामिल रहे।
वहीं 10वीं में शैक्षणिक सत्र 2024-25 में 90% से ऊपर अंक पाने वाले विद्यार्थियों में वर्तिका सिंह 483/500, शालिनि 481/500, शौर्य शुक्ला 477/500, अदिति सिंह 476/500, सम्यक पटेल 463/500, अक्षिता भारती 463/500, सगुन सिंह 457/500, जय शुक्ला 456/500, प्रिया दुबे 545/500, तान्या सिंह 451/500 शामिल रहे।
विद्यालय के प्रबंधक शिवेंद्र सिंह ने विद्यालय के प्रधानाचार्य, शिक्षक, समस्त स्टाफ और मेधावी विद्यार्थियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष विद्यालय के मेधावियों ने बेहतर प्रदर्शन किया। यह निश्चित रूप से विद्यालय के प्रधानाचार्य, शिक्षक और अभिभावकों की भूमिका मुख्य रूप से रही है। उमानाथ सिंह सीनियर सेकेंड्री स्कूल महरूपुर शंकरगंज में शिक्षा के साथ-साथ बच्चों को संस्कार भी दिया जाता है। यही वजह है कि विद्यालय के बच्चे अपने सब्जेक्ट्स में उत्तीर्ण तो होते ही है इसके अलावा वह हर गतिविधियों में भाग लेकर पूर्वांचल ही नहीं बल्कि प्रदेश और देश स्तर पर विद्यालय का नाम रौशन कर चुके हैं। उन्होंने विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना की। विद्यालय प्रशासन की तरफ से सभी उत्कृष्ट व सफल बच्चों को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की हार्दिक शुभकामनाएं।