UP News: काला फीता बांध सिंचाई कर्मचारियों ने कराया विरोध दर्ज | Naya Sabera Network
नया सवेरा नेटवर्क
वाराणसी। सिगरा स्थित सिंचाई कॉलोनी में सभी सिंचाई कार्यालयों के कर्मचारियों द्वारा काला फीता बांध कर विरोध दर्ज कराते हुए राजकीय कार्य किया गया। काला फीता बांध कर विरोध जताने का कारण सिंचाई विभाग में विभिन्न संवर्गों के पदों को खत्म या कम किए जाने को लेकर था। दो दिवसीय 20 व 21 मई के विरोध प्रदर्शन में आज मंगलवार को पहले दिन सिंचाई विभाग के विभिन्न संगठनों द्वारा काला फीता बांध कर (राजकीय कार्य करते हुए) सांकेतिक विरोध दर्ज कराया गया। जिसमें लिफ्ट सिंचाई मंडल वाराणसी के विनोद कुमार श्रीवास्तव व कनीज फातिमा प्रशासनिक अधिकारी, रत्नेश प्रसाद, संगणक, साधना श्रीवास्तव, प्रधान सहायक, मो0 आरिफ अंसारी व दीनानाथ वरिष्ठ सहायक, सुनील कुमार भारती आदि शामिल होकर विरोध दर्ज कराया।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: बिगनर्स कोर्स एवं स्काउटर एवं गाइडर कार्यशाला आयोजित | Naya Sabera Network
.jpg)
.jpg)
.jpg)
