Jaunpur News: बारात से चार दिन पहले युवती गायब, थाने में बिलख-बिलख कर रो पड़े मां-बाप | Naya Sabera Network
शिवशंकर दुबे
खुटहन, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव में अपनी शादी के लिए बारात आने के चार दिन पूर्व मंगलवार की रात युवती घर से गायब हो गई। सुबह जानकारी होते ही माता-पिता अचंभित रह गये। दोनों शादी का कार्ड हाथ में लिये थाने पहुंच बेटी की बरामदगी के लिए बिलख बिलखकर रो पड़े। उन्होंने पुलिस से मदद की गुहार लगाई। गांव निवासी युवती के माता पिता ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसकी बेटी की बारात 11 मई को घर आने वाली थी। दिन रात मेहनत करके शादी की तैयारियां की जा रही थी। रात में बेटी घर से गायब हो गई। आरोप लगाया कि बगल गांव का एक युवक उसकी पुत्री को बहला फुसलाकर भगा ले गया है। गुहार लगाई है कि यदि पुलिस त्वरित कार्रवाई कर उसे बरामद कर लेती है तो वह लोकलाज से जहां बच जायेगा। वहीं नियत तिथि को बेटी के हाथ पीले कर उसका भविष्य भी बर्बाद होने से बचा लिया जायेगा। प्रभारी निरीक्षक मुन्ना राम घुरिया ने बताया कि तहरीर मिली है, छानबीन कराई जा रही है।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: डिमोशन और वेतन कटौती को लेकर मेडिकल कॉलेज के कर्मचारियों का प्रदर्शन | Naya Sabera Network
![]() |
विज्ञापन |