UP News: पराली जलाने से आग बनी विकराल, आठ घर जलकर राख | Naya Sabera Network

नया सवेरा नेटवर्क

लखनऊ। इटौंजा थाना क्षेत्र में सोमवार दोपहर पराली जलाने से भीषण आग लग गई। गांव के पूर्व प्रधान बृजेश सिंह और उनके भाई शेरू द्वारा गेहूं की पराली जलाने से यह हादसा हुआ। पराली से आग पास के बांस के पेड़ों तक पहुंच गई। तेज हवाओं के कारण आग ने विकराल रूप ले लिया और गांव तक पहुंच गई। ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया और बीकेटी फायर कंट्रोल को सूचना दी। 

यह भी पढ़ें | UP News: शराब सेल्समैन की करंट लगने से मौत | Naya Sabera Network

दमकल कर्मियों ने लगभग 3 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस दौरान कोई भी राजस्व कर्मी, तहसील अधिकारी या लेखपाल मौके पर नहीं पहुंचे। आग में 8 घर जल गए। राज किशलेई को सबसे अधिक साढ़े चार लाख रुपए का नुकसान हुआ। छुटकन का 3 लाख रुपए का घरेलू सामान जला। संदीप का ढाई लाख रुपए का नुकसान हुआ। जगदीश और कीढा प्रसाद का डेढ़-डेढ़ लाख रुपए का नुकसान हुआ। शिवकुमार और पुत्तू का एक-एक लाख रुपए का नुकसान हुआ। रामपाल को भी डेढ़ लाख रुपए का नुकसान हुआ। ग्रामीणों का कहना है कि पिछले साल भी पूर्व प्रधान ने ऐसा ही किया था। तब ग्रामीणों की सतर्कता से आग पर जल्द काबू पा लिया गया था। इस बार पीड़ित परिवारों के पास सिर्फ तन के कपड़े बचे हैं और खाने के लिए अनाज भी नहीं बचा है।

*Umanath Singh Hr. Sec. School | A Sr. Sec. School Affiliated to CBSE, New Delhi | LKG to Class IX & XI | Registration for ADMISSION OPEN 2025-26 | The Choice of Winners | #Creative Education Plan # Activity Oriented Curriculum # Peaceful & Good Environment # Special Curriculum for Sport & Art # Loving & Caring Teachers # Transport Facility Available | Shankarganj, Maharupur, Jaunpur (UP) 222180 | CONTACT US - 9415234208, 7705805821, 9839155647 | #NayaSaveraNetwork*
विज्ञापन


नया सबेरा का चैनल JOIN करें