Jaunpur News: मजदूरों का हक मारने वाली योगी सरकार को 2027 में सत्ता से बाहर करेंगे प्रदेश के मजदूर:डॉ. अमित | Naya Sabera Network
समाजवादी मजदूर सभा जौनपुर की मासिक बैठक
नया सवेरा नेटवर्क
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: जौनपुर में लगने जा रहा रोजगार मेला, कई कंपनियां आ रहीं जौनपुर | Naya Sabera Network
बिल्डिंग एंड अदर कंस्ट्रक्शन वर्कर बोर्ड के बजट का घोटाला हो रहा हैं। पूर्व में माo श्री अखिलेश यादव जी के नेतृत्व वाली समाजवादी सरकार में इस बजट से मजदूरों को साइकिल बाटी गई थी और आज सरकार इसे सामूहिक विवाह कराने में खर्च कर रही। अभी कुछ दिनों पूर्व जौनपुर में सामूहिक विवाह के 1000 जोड़े को आशीर्वाद देंने मुख्यमंत्री आए थे। इसमें एक भाई बहन की शादी करा दी गई साथ ही प्रशासन के लोग अभी तक इस योजना में लाभार्थी जोड़ों का नाम भी सार्वजनिक नहीं कर पाईं हैं। इससे साफ प्रतीत होता हैं कि मजदूरों के हक का पैसा का सरकार घोटाला कर रही हैं। ऐसी सरकार को उत्तर प्रदेश के मजदूर 2027 सत्ता से बाहर करेंगे।
बैठक को प्रदेश उपाध्यक्ष आनंद पांडे, प्रदेश सचिव साहब लाल गौतम एवं अन्य पदाधिकारियों ने संबोधित किया। जिलाध्यक्ष ने सभी विधानसभा अध्यक्षों से अनुरोध किया कि बाबासाहेब की जयंती स्वाभिमान स्वमान दिवस के रूप में मनाये। मासिक बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष मनोज कुमार शर्मा ने किया। इस अवसर पर प्रदीप यादव, सादिक अली, देवशरण यादव, मनीष शर्मा, डॉ अजय यादव, बीरेंद्र, विशाल कन्नौजिया, मो अजीम, जेके निषाद, इंद्रेज, मेंहदीलाल, अरविंद यादव अमरनाथ सेठ, अनीस खान, सदानंद, संदीप मौजूद रहे। संचालन जिला महासचिव मंजय कन्नौजिया ने किया।
![]() |
विज्ञापन |