UP News: समुचित विकास व पारदर्शी प्रशासन ही मुख्य उदेश्य : डीएम | Naya Sabera Network

UP News: समुचित विकास व पारदर्शी प्रशासन ही मुख्य उदेश्य : डीएम | Naya Sabera Network

पूर्व की बेहतर छवि से जनपद वासियों को है काफी उम्मीदें 

दो बार के पर्वतारोही तेज तर्रार आईएएस ने डीएम ने संभाला जिलाधिकारी का कार्यभार 

नया सवेरा नेटवर्क

आजमगढ़। आमजन की समस्याओं का त्वरित न्याय संगत निस्तारण, सरकारी सेवाएं पारदर्शी व भ्रष्टाचार मुक्त रखना ,जन-कल्याणकारी योजनाओं का शत प्रतिशत लाभ पात्रों तक पहुंचाने के साथ ही जनपद का समुचित विकास ही मेरा मुख्य उद्देश्य है। उक्त बातें  दो बार के  पर्वतारोही तेजतर्रार आईएएस अधिकारी रवीन्द्र कुमार द्वितीय ने जिलाधिकारी आजमगढ़ का पदभार ग्रहण करने के उपरांत शुक्रवार को कहीं। 

नवागत जिलाधिकारी ने अपनी प्राथमिकता बताते हुए कहा कि सरकार द्वारा संचालित समस्त विभागों से सम्बंधित योजनाओं का लाभ पाने से कोई भी वास्तविक व  पात्र लाभार्थी  बंचित ना रहे। डीएम ने कहा कि हमारा प्रयास रहेगा कि  तहसील, विकास खण्ड सहित  जनपद के समस्त विभागों में आमजन की समस्याओं को गम्भीरतापूर्वक सूना जाय और यथा संभव तत्काल पारदर्शी तरीके से उसका निस्तारण कर समुचित साक्ष्यों के साथ अपनी आख्या उच्च स्तर पर  प्रेषित  किया जाए।

यह भी पढ़ें |  में कुल्हड़ हूँ.....! | Naya Sabera Network

जिलाधिकारी श्री कुमार ने आगे कहा कि जनपद के युवाओं को स्थानीय स्तर पर रोजगार दिलाने का प्रयास किया जाएगा। गो आश्रम का निर्माण आवश्यक ढंग से सुविधायुक्त बनाया जाएगा एवं  तहसील दिवस, थाना दिवस व समस्त  अधिकारियों को प्रेषित  शिकायतों को निर्धारित समयानुसार निष्पक्षता के साथ निस्तारण किया जाए।

उन्होंने जनपद के समस्त विभागों के अधिकारियों को निर्देशित करने के दृष्टिगत  कहा कि सभी अपने अपने विभागों में यह सुनिश्चित करें कि सरकार दरा संचालित समस्त विकास कार्यो, स्वास्थ्य सेवाए, जनसुनवाई,आयुष्मान योजना ,राजस्व विवाद आदि सभी मामलों को प्राथमिकता से लेकर कार्य सम्पादित करें। किभी भी स्तर से लापरवाही या भ्रष्टाचार की शिकायत मिलने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। उल्लेखनीय है की पड़ोसी राज्य बिहार के मूल निवासी नवागत जिलाधिकारी श्री कुमार बरेली सहित प्रदेश के कई जनपदो मे जिलाधिकारी के पद पर बेहतर कार्य करने की पहचान बनायी है।

*Umanath Singh Hr. Sec. School | A Sr. Sec. School Affiliated to CBSE, New Delhi | LKG to Class IX & XI | Registration for ADMISSION OPEN 2025-26 | The Choice of Winners | #Creative Education Plan # Activity Oriented Curriculum # Peaceful & Good Environment # Special Curriculum for Sport & Art # Loving & Caring Teachers # Transport Facility Available | Shankarganj, Maharupur, Jaunpur (UP) 222180 | CONTACT US - 9415234208, 7705805821, 9839155647 | #NayaSaveraNetwork*
विज्ञापन


नया सबेरा का चैनल JOIN करें