UP News: रामनगर पुलिस के हत्थे चढ़ा इनामी अपराधी गिरफ्तार | Naya Sabera Network
वाराणसी। पुलिस आयुक्त के निर्देशानुसार अपराध की रोकथाम और वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत रामनगर थाना पुलिस ने गौवध से जुड़े एक इनामी अपराधी को गिरफ्तार किया है। पुलिस काफी दिनों से उसकी तलाश कर रही थी। पुलिस उसे थाने लाकर पूछताछ के साथ ही विधिक कार्रवाई में जुटी रही। रामनगर पुलिस को सूचना मिली कि कटरिया बॉर्डर स्थित चाय की दुकान के पास शातिर तस्कर मौजूद है। इस पर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए घेरेबंदी कर आरोपित रामप्रवेश कुमार (निवासी ओडासन, थाना भुड़कुड़ा, जनपद गाजीपुर) को गिरफ्तार किया।
यह भी पढ़ें | अंतर्राष्ट्रीय गाज़र दिवस 4 अप्रैल 2025 - गाजर खाओ स्वस्थ बनाओ - कुदरत के कायदे,गाज़र के फायदे | Naya Sabera Network
आरोपी पर मु0अ0सं0- 08/2025 धारा 3/5ए/5बी/8 गौ हत्या निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज था। 6 जनवरी को थाना रामनगर के चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक अमीर बहादुर सिंह द्वारा दर्ज रिपोर्ट में बताया गया था कि 10 गोवंशीय पशुओं को अवैध रूप से वध के लिए पिकअप वाहन (UP61BT6835) में ले जाया जा रहा था। इस मामले में थाना रामनगर में अभियोग पंजीकृत किया गया था। पुलिस टीम में में प्रभारी निरीक्षक राजू सिंह, उपनिरीक्षक सुधीर कुमार यादव, ओम प्रकाश वर्मा, अमित कुमार यादव और कांस्टेबल अश्विनी सिंह की अहम भूमिका रही।
![]() |
विज्ञापन |