Jaunpur News: चौकियां धाम में पुलिस कर्मियों ने दर्शन पूजन में किया सराहनीय सहयोग | Naya Sabera Network
पंडा परिवार ने पुलिस प्रशासन को किया सम्मानित
बिपिन सैनी
जौनपुर। शीतला धाम चौकियां में नौ दिवसीय नवरात्रि सकुशल संपन्न कराने में पुलिस की सराहनीय भूमिका पर पंडा परिवार ने सभी को सम्मानित किया। नवरात्रि के समापन के रात्रि में शीतला चौकियां धाम चौकी के समस्त स्टाफ को पंडा परिवार ने सम्मानित किया। नवरात्र में यात्रियों को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं हुई। श्री शीतला जी मंदिर समिति ट्रस्ट के सदस्यों ने सभी पुलिस कर्मियों को चुनरी पहनाकर सम्मानित किया।
मंदिर महंत विवेकानंद पंडा ने कहा कि पुलिस कर्मियों ने दर्शन पूजन में सराहनीय सहयोग किया है। शीतला चौकिया चौकी प्रभारी ईश चंद यादव समेत सहयोगी पुलिसकर्मियों की भूमिका काफी सराहनीय रहा। इस मौके पर चौकिया चौकी इंचार्ज ईश चंद्र यादव व उनके हमराही हमेशा मंदिर पर तैनात रहे।
नवरात्रि के समापन पर महंत विवेकानंद पंन्डा, अध्यक्ष विकास पंडा, प्रबंधक अजय कुमार पंडा, चंद्र देव पंडा, अरुण पंडा टप्पू, मोनी, सौरभ, लाडू पंडा, विजय पंडा आदि पंडा परिवार से जुड़े सभी लोगों ने मां की लाल चुनरी वह स्मृति चिन्ह से सम्मानित किया।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News : बाल काटने के लिए साइकिल से जा रहा था व्यक्ति, परिवार में मातम | Naya Sabera Network
| विज्ञापन |
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)

