Jaunpur News: इंटरमीडिएट में अजय यादव तो हाईस्कूल में आस्था प्रजापति ने जौनपुर में किया टॉप | Naya Sabera Network
नया सवेरा नेटवर्क
चंदवक, जौनपुर। क्षेत्र के श्री गणेश राय इंटर कॉलेज डोभी के 12वीं विज्ञान वर्ग (गणित वर्ग) के छात्र अजय यादव पुत्र पारस नाथ यादव निवासी चेवार ने 500 पूर्णांक में 467 (93.40) अंक पाकर जनपद में टॉप किया वहीं सुमित्रा शिक्षा संस्था बजरंगनगर की हाईस्कूल विज्ञान वर्ग की छात्रा आस्था प्रजापति पुत्री जोखन प्रजापति निवासी बीरीबारी ने 600 में 569 (94.83%) अंक पाकर जनपद में टॉप किया है। इसी विद्यालय के एक और छात्र आदित्य गिरि पुत्र बृजभूषण गिरि ने 600 में 561 (93.5%) अंक पाकर जनपद में 8 वां स्थान प्राप्त किया है।
9 से 10 घंटे की पढ़ाई : अजय यादव
जनपद टॉपर अजय यादव ने बताया कि हाईस्कूल तक की शिक्षा डीपीएस चेवार से करने के बाद इंटर कॉलेज डोभी में एडमिशन लिया। 9 से 10 घंटे पढ़ाई की। क्लास के बाद कोचिंग भी किया। सफलता का श्रेय माता-पिता के साथ अध्यापकों व कड़ी मेहनत को दिया। कहा कि बीएससी करने के बाद प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करूंगा। हाईस्कूल में जनपद में टॉप करने वाली आस्था ने सफलता का श्रेय माता-पिता व परिवार के सदस्यों के सहयोग व अध्यापकों को दिया। बताया कि इंटर की पढ़ाई उसी विद्यालय से मैथ ग्रूप से करूंगी। कहा कि तीन चार घंटे पढ़ाई प्रतिदिन पूरे मनोयोग से किया। परीक्षा के दौरान ज्यादा समय दिया।
छात्र को किया गया सम्मानित
इंटर कॉलेज डोभी में छात्र अजय यादव की सफलता पर विद्यालय के प्रबंधक प्राचार्य प्रो. प्रवीण कुमार सिंह, प्रधानाचार्य मनोज कुमार सिंह ने सम्मानित किया। वहीं हाईस्कूल की छात्रा आस्था प्रजापति की सफलता पर सुमित्रा शिक्षा संस्था के प्रबंधक अनुपम कुमार सिंह, प्रधानाचार्य व अन्य अध्यापकों ने विद्यालय में सम्मानित किया।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: 100% रहा मोहम्मद हसन गर्ल्स इंटर कॉलेज का रिजल्ट | Naya Sabera Network
![]() |
Ad |