Jaunpur News: 2021 बैच की आईएएस हैं जौनपुर की नई अधिकारी मृणाली अविनाश जोशी | Naya Sabera Network

जौनपुर के सीडीओ सीलम साईं तेजा बनाए गए नगर आयुक्त, नगर निगम, प्रयागराज

Jaunpur News: Jaunpur's new officer Mrinali Avinash Joshi is a 2021 batch IAS | Naya Sabera Network


नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। यूपी की योगी सरकार ने 16 आईएएस अधिकारियों का तबादला किया है। इसमें जौनपुर के मुख्य विकास अधिकारी सीलम साईं तेजा को नगर आयुक्त, नगर निगम, प्रयागराज बनाया गया है। शासन ने अयोध्या, कन्नौज, इटावा, बदायूं और अमेठी में जिलाधिकारियों का तबादला कर दिया। जौनपुर में 2021 बैच की आईएएस अधिकारी मृणाली अविनाश जोशी को मुख्य विकास अधिकारी बनाया गया है। वह गोरखपुर में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/एसडीएम का पदभार संभाल चुकी है।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: मानस की चौपाइयां सुनकर गदगद हो जाते थे ठा. अशोक सिंह | Naya Sabera Network 

अलीगढ़ में हुई थी पहली तैनाती

आपको बता दें कि संघ लोक सेवा आयोग से चयनित 2021 बैच की आईएएस मृणाली अविनाश जोशी की पहली तैनाती अलीगढ़ में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के पद पर हुई थी। इसके बाद वह गोरखपुर में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट / एसडीएम बनाई गईं। महाराष्ट्र के पुणे की रहने वाली मृणाली अविनाश जोशी अर्थशास्त्र में स्नातक एवं पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन विषय में स्नातकोत्तर डिग्री धारक हैं। अब जौनपुर में वह मुख्य विकास अधिकारी के तौर पर कार्य करेंगी। निश्चित तौर पर उनके कार्यकाल में जौनपुर का विकास तेजी से होगा।

IAS sai teja seelam


यह भी पढ़ें | UP News: पुलिस मुठभेड़ में हिस्ट्रीशीटर घायल, गिरफ्तार | Naya Sabera Network

अब प्रयागराज में दोनों अफसरों की जोड़ी

वहीं इसके पूर्व जिलाधिकारी रविंद्र मांदड़ को जिलाधिकारी प्रयागराज बनाया गया है। अब प्रयागराज में ही सीलम साईं तेजा को नगर आयुक्त, नगर निगम बनाया गया है। इन दोनों अफसरों की जोड़ी ने जौनपुर में काफी दिन तक काम किया है। अब प्रयागराज में काम करेंगे।

IAS sai teja seelam and IAS Ravindra Mandar
उस समय जौनपुर के जिलाधिकारी रविंद्र मांदड़ के साथ मुख्य विकास अधिकारी साई तेजा सीलम (File)


यह भी पढ़ें | बरेली में मेट्रो रेल चलाने पर राइट्स की पत्रावली पर जल्द अमल हो | Naya Sabera Network

Admission Open 2025-26 : Nehru Balodyan Sr. Secondary School | Kanhaipur, Jaunpur | Contact: 9415234111, 9415349820, 94500889210  | Naya Sabera Network
विज्ञापन


नया सबेरा का चैनल JOIN करें