Jaunpur News: मुंबई में था पति, पत्नी के साथ सात साल से हो रहा था गलत काम, फिर... | Naya Sabera Network
इजहार हुसैन
जौनपुर। जफराबाद थाना क्षेत्र की एक महिला ने अपने खिलाफ किये गये अनैतिक शोषण का केस जफराबाद थाने पर दर्ज कराया है। पुलिस ने उक्त मामले आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। महिला का पति रोजी रोटी के सिलसिले में मुम्बई रहता है। महिला को बगल के एक गांव के युवक ने अपने प्रेम जाल में फांस लिया और दोनों ने आपस में सम्बन्ध भी बनाये। युवक ने महिला का अश्लील वीडियो भी बना लिया और उसे वायरल की धमकी देकर सात साल तक संबंध बनाता रहा।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: जौनपुर में आकाश की नई शाखा का शुभारंभ | Naya Sabera Network
इधर एक हफ्ते पहले जब महिला का पति मुम्बई से पुनः वापस लौटा तो महिला ने अपने ऊपर चल रहे इस सितम को अपने पति को अवगत कराया। दम्पति इस मामले को लेकर जब थाने पर पहुंचा तो प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश यादव हरकत में आ गये। उन्होंने देर न करते हुए केस दर्ज कर लिया और कार्रवाई शुरू कर दी। प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश यादव ने आरोपी युवक दीपक निषाद पुत्र हौसला निषाद निवासी अहमदपुर थाना जफराबाद को शनिवार को गिरफ्तार कर उसका चालान कर दिया।