Jaunpur News: 251 कन्याओं का विधि-विधान से हुआ पूजन | Naya Sabera Network

Jaunpur News 251 girls were worshipped with due rituals Naya Sabera Network

नया सवेरा नेटवर्क

मछलीशहर, जौनपुर। नगर के रामलीला मैदान में सेवा भारती काशी प्रांत के तत्वावधान में नवरात्रि के महाअष्टमी के दिन कलश यात्रा के बाद 251 कन्याओं का पूरे विधि विधान के साथ पूजन किया गया जिसमें नगरवासियों ने बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए अपने श्रद्धा से कन्याओं को उपहार दिया जिसे देखकर ऐसा प्रतीत हो रहा था मानो सभी देवियों ने अपने नाना प्रकार के रूप धारण कर धरा पर उतरी हो। बताते हैं कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के मछलीशहर जिला प्रचारक प्रभात जी की देखरेख में सेवा भारती द्वारा 108 कन्याओं के पूजन का कार्यक्रम आयोजित किया गया था, जिसमें देखते ही देखते 251 कन्याएं पहुंच गई। जिसके बाद विद्वान ब्राम्हणों द्वारा विधि-विधान से पूजन का कार्यक्रम शुरू हुआ। इस दौरान सबसे पहले कलश यात्रा निकाली गई। जो नगर भ्रमण के बाद पूजन स्थल पर दुबारा पहुंचने के पश्चात सभी कन्याओं को पंक्ति में बैठने के बाद विधि-विधान से पूजन किया गया। इस दौरान नगरवासियों ने सभी कन्याओं का पूजन कर उपहार देकर आशीर्वाद प्राप्त किया। 


यह भी पढ़ें |  Jaunpur News: विहिप द्वारा निकाली गई शोभायात्रा | Naya Sabera Network

वंचित तबके को मुख्य धारा में जोड़ने के लिए बनाया गया है सेवा भारती

इस दौरान सेवा भारती के विभाग उपाध्यक्ष डॉ. विनय कुमार त्रिपाठी ने सेवा भारती के विषय में बताते हुए कहा कि सेवा भारती का उद्देश्य समाज के वंचित तबके के लोगों को मुख्य धारा में जोड़ने के लिए बनाया गया है और यह आगे भी चलता रहेगा। विभाग मंत्री डॉ. आरबी चौहान ने कहा कि यह अदभुद नज़रा देखकर मन मंत्रमुग्ध हो गया। जिला प्रचारक प्रभात जी ने कहा कि कन्या पूजन का कार्यक्रम जो आज शुरू हुआ है अब यह आगे चलता रहगा तथा सम्पूर्ण समाज समरसता के पावन धागे से आपस में बंधुत्व, आत्मीयता के भाव से जुड़ा रहे ऐसा आग्रह करते हुए श्रीरामनवमी की पूर्व संध्या पर समस्तजनों को शुभकामनाएं भी दिया। इस मौके पर उमेश, लव, धर्मेंद्र, अरूण, शनि, विष्णु, ओमप्रकाश, शीतला समेत राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ता उपस्थित रहे। संचालन अरविंद ने किया।


Admission Open 2025-26 : Nehru Balodyan Sr. Secondary School | Kanhaipur, Jaunpur | Contact: 9415234111, 9415349820, 94500889210  | Naya Sabera Network
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें