Jaunpur News: शीतला जी महरानी पुरोहित परिवार ट्रस्ट ने किया कन्या पूजन का आयोजन | Naya Sabera Network
नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। शीतला जी महरानी पुरोहित परिवार ट्रस्ट, शीतला चौकिया के चेयरमैन विद्याधर तिवारी उर्फ मन्नू गुरु ने चैत्र नवरात्रि के अवसर पर 151 कन्याओं का पूजन किया। सभी कन्याओं को भोजन कराकर आशीर्वाद लिया गया। इस मौके पर विद्याधर तिवारी उर्फ मन्नू गुरु ने कहा कि देश के प्रसिद्ध शक्तिपीठों में एक माने जाने वाले मां शीतला चौकिया धाम में इस वर्ष भी बड़े पैमाने पर कन्या पूजन का आयोजन किया गया। इस आयोजन का मकसद विश्व कल्याण की कामना है। समय-समय पर पूजन और धार्मिक काम करने से सनातन धर्म को और सबलता मिलती है। उन्होंने कहा कि मां शीतला चौकिया से पूरे विश्व के साथ भारत देश के प्रत्येक निवासी के कल्याण की कामना की गई। इस अवसर पर भारी संख्या में श्रद्धालु और पुजारी लोग उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: 251 कन्याओं का विधि-विधान से हुआ पूजन | Naya Sabera Network
|