Jaunpur News: बाबा साहब ने मानव कल्याण, सामाजिक समरसता, महिला उत्थान को संविधान में दिलाया विशेष स्थान : जिलाधिकारी जौनपुर | Naya Sabera Network

14 से 28 अप्रैल तक उत्सव के रूप में मनाई जाएगी जयंती

Jaunpur News: Baba Saheb gave special place to human welfare, social harmony and women empowerment in the Constitution: District Magistrate Jaunpur | Naya Sabera Network


नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। शासन के निर्देश के क्रम में भारत रत्न बाबा साहब डा. भीमराव अम्बेडकर जयंती को 14 से 28 अप्रैल तक हमारा संविधान हमारा स्वाभिमान के टैगलाइन के अर्न्तगत उत्सव के रूप में मनाया जा रहा हैं। इसी क्रम में बाबा साहब के जयंती पर कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिलाधिकारी ने भारत रत्न बाबा साहब डा. भीमराव अम्बेडकर जी के चित्र पर माल्यार्पण कर, पुष्प अर्पित कर तथा द्वीप प्रज्ज्वलित कर नमन किया। मुख्य राजस्व अधिकारी अजय अम्बष्ट, नगर मजिस्ट्रेट इन्द्रनन्दन सिंह, उप जिलाधिकारी सदर संतवीर सिंह सहित कलेक्ट्रेट के अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी बाबा साहब के चित्र पर पुष्प आर्पित कर नमन किया। 

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: स्तनपान करा रही मां को ट्रक ने रौंदा, मां-बच्चे की मौत | Naya Sabera Network  

हमें बाबा साहब के जीवन दर्शन को आत्मसात करना चाहिए : डीएम

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि बाबा साहब ने मानव कल्याण, सामाजिक समरसता, महिला उत्थान को संविधान में विशेष स्थान दिलाया। अपने प्रारंभिक जीवन में विषम परिस्थितियों में भी शिक्षा के माध्यम से उत्कृष्ट शिखर पर पहुचंकर एक अद्वितीय उदाहरण प्रस्तुत किया तथा शिक्षा के महत्व को बताया। स्वतन्त्रता आन्दोलन के दौरान भारत की एकता, अखंडता सुनिश्चित करने हेतु स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों में उर्जा भरने के साथ ही ऐसे वर्ग का प्रतिनिधित्व किया जो समाज की मुख्यधारा से वंचित था। उन्होंने ऐसे सभी वर्ग के लोगों को समाज के मुख्य धारा से जोड़ा। संविधान रचयिता के रूप में मौलिक अधिकारों, महिला अधिकारों सहित विभिन्न कर्तव्यों, दायित्वों का बोध कराया। मानवता के इस प्रकाशपुन्ज को हम आज सभी नमन करते हैं। उन्होंने कहा कि हमें बाबा साहब के जीवन दर्शन को आत्मसात करना चाहिए। हमारा संविधान ही हमारा स्वाभिमान है। हमारा दायित्व है कि हम संविधान में प्रदत्त शक्तियों के माध्यम से अपने कर्तव्यों का पूरी निष्ठा से पालन करेंगे। 

Jaunpur News: Baba Saheb gave special place to human welfare, social harmony and women empowerment in the Constitution: District Magistrate Jaunpur | Naya Sabera Network


यह भी पढ़ें | Jaunpur News: सनातन धर्म के प्रति निष्ठावान थे ठा. अशोक सिंह : विद्यार्थी | Naya Sabera Network 

सभी जगह मनाई गई जयंती

अध्यक्ष कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ विजय प्रताप सिंह ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी शैलेन्द्र सिंह, तहसीलदार सौरभ कुमार सहित अन्य अधिकारीगण और कर्मचारीगण उपस्थित रहे। इसी प्रकार विकास भवन, समस्त ग्राम पंचायतों, नगर निकाय और विकासखण्डों में भी बाबा साहब के प्रतिमा/चित्र पर माल्यार्पण कर उनको स्मरण किया गया।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: सपा सांसद के मुरीद हुए बदलापुर विधायक रमेश चंद्र मिश्र, बाबा दुबे ने की खिंचाई | Naya Sabera Network 

Jaunpur News: अम्बेडकर जयंती के दिन खेतासराय में मारपीट, मड़ियाहूं में हंगामा, पुलिस ने किया कंट्रोल | Naya Sabera Network 

*👨‍🚀 Gen-Next Space Heroine  at Mount Litera Zee School 🚌 📚 Admission Open NURSERY TO GRADES IX & XI 🟠 Science 🟠 Commerce 🟠 Humanities 🎒 ENROLL TODAY and 🎓 set you children on the path to brighter future 📲 7311171181, 7311171182 📍 Campus Location : Fatehganj, Jaunpur*
विज्ञापन


 


नया सबेरा का चैनल JOIN करें