Jaunpur News: 2 गांवों में अवैध भूमि कब्जे पर चला बुलडोजर | Naya Sabera Network

शिवशंकर दुबे

खुटहन, जौनपुर। उच्च न्यायालय के आदेश पर थाना क्षेत्र के भागमलपुर और लवायन गांव में शनिवार को सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे पर प्रशासन का बुलडोजर चला। अवैध रूप से बनाए गए शौचालय, घूर गड्ढा और हैंडपंप को उखाड़ दिया गया। बताते हैं कि तहसीलदार शाहगंज आशीष कुमार सिंह ने बताया कि भागलपुर गांव निवासी शोभनाथ अवैध रूप से लगभग दो‌ विश्वा सरकारी भूमि में घूर गड्ढा तथा इसी गांव के रामसूरत चौधरी शौचालय बनाकर अवैध कब्जा जमाए हुए थे।

Jaunpur News: Bulldozers run on illegal land occupation in 2 villages | Naya Sabera Network

हैंडपंप लगा कर कब्जा किए हुए थे लालचंद्र

बगल गांव लवायन के लालचंद्र प्रजापति अवैध सरकारी भूमि में हैंडपंप लगा कर कब्जा किए हुए थे। इसके अलावा बगल गांव गांव लवायन में अवैध भूमि में बने आवास व घूर गड्ढे को हटाने ने पहुंचे तो मकान मालिक राम बहाल यादव ने कहा कि यह घर व  घूर गड्ढा की भूमि  सार्वजनिक घोषित कर दिया गया है। यह ग्राम सभा की सम्पत्ति माना जायेगा। तहसीलदार ने कहा कि आप ग्राम प्रधान के साथ तहसील आकर इसे लिखित रूप में दीजिए। इसके लिए उन्हें दो दिन का समय दिया गया है।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: लगने जा रही थी बारात, दूल्हे पर लगा दुष्कर्म का आरोप, लौटी बारात | Naya Sabera Network 

*👨‍🚀 Gen-Next Space Heroine  at Mount Litera Zee School 🚌 📚 Admission Open NURSERY TO GRADES IX & XI 🟠 Science 🟠 Commerce 🟠 Humanities 🎒 ENROLL TODAY and 🎓 set you children on the path to brighter future 📲 7311171181, 7311171182 📍 Campus Location : Fatehganj, Jaunpur*
Ad

 


नया सबेरा का चैनल JOIN करें