Jaunpur News: पाकिस्तान जेल में मछुआरे घुरहू बिंद की मौत | Naya Sabera Network
नया सवेरा नेटवर्क
मछलीशहर, जौनपुर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के बसिरहा गांव के मछुआरे घुरहू बिंद की पाकिस्तान के कराची जेल में मौत हो गई है। मत्स्य विभाग की निरीक्षक ने घर पहुंचकर परिजनों को बताया कि घुरहू ने जेल में आत्महत्या कर ली है। वह 5 वर्ष से पाकिस्तान की जेल में बंद थे। ग्राम प्रधान मृत्युंजय बिंद ने बताया कि 48 वर्षीय घुरहू बिंद गुजरात के ओखा बंदरगाह के पास मछली पकड़ते थे। वर्ष 2020 में देश की जल सीमा पार कर मछली पकड़ने के आरोप में पाकिस्तानी तटरक्षकों ने उन्हें पकड़ लिया था और जेल में बंद कर दिया था। परिवार के लोगों ने भारत सरकार से संपर्क किया, मगर घुरहू को जेल से छुड़वाने में सफलता नहीं मिली। आज घुरहू के घर मत्स्य विभाग की निरीक्षक संभाषी त्रिपाठी पहुंचीं। उन्होंने बताया कि मत्स्य निदेशालय से दूरभाष पर घुरहु बिंद की मौत की जानकारी मिली है। उनको मौके पर सत्यापन के लिए भेजा गया है। 16 अप्रैल को बाघा बॉर्डर और वहां से 17 अप्रैल को घुरहू का शव घर पहुंचने की उम्मीद है। इस मौके पर ग्राम प्रधान व अन्य लोग मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: बार-बेंच के बीच जमी बर्फ वार्ता से पिघली | Naya Sabera Network
विज्ञापन |