Jaunpur News: कार्यकर्ताओं का मान-सम्मान सर्वोपरि, नहीं होगा कोई समझौता : डा. अजय सिंह | Naya Sabera Network
विनय सिंह @ नया सवेरा
चंदवक, जौनपुर। भाजपा डोभी मंडल द्वारा मनरेगा पार्क बीरीबारी में आयोजित स्वागत समारोह को संबोधित करते हुए नवनियुक्त मछलीशहर जिलाध्यक्ष डा. अजय सिंह ने कहा कि भाजपा नेतृत्व द्वारा दिए गए दायित्व का कार्यकर्ताओं के सहयोग से निर्वहन करने का विशेष प्रयास करूंगा। मेरे लिए कार्यकर्ता सर्वोपरि है। कार्यकर्ताओं के मान-सम्मान से कभी भी किसी भी परिस्थितियों में समझौता नहीं किया जाएगा। सर्वसुलभ हूं कोई भी कार्यकर्ता किसी भी समय मिलकर अपनी समस्या बता सकता है तथा पार्टी हित में सुझाव दे सकता है।
यह भी पढ़ें | शराब पीने के लिए पैसा न देने पर पति ने पत्नी को पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट | Naya Sabera Network
डा. सिंह ने कार्यक्रम में उपस्थित प्रबुद्धजनों का आह्वान किया कि पार्टी हित में जो भी सुझाव देंगे उसके अनुरूप कार्य करने का प्रयास करूंगा। यदि मेरे अंदर कोई कमी दिखे तो निःसंकोच हमें अवगत कराएं। कार्यकर्ताओं को सुझाव दिया कि व्यर्थ की बातों में उलझने की बजाय जनता के बीच जाएं और पार्टी द्वारा जनहित में चलाई जा रही योजनाओं के संबंध में जनता को बताएं। जनता की समस्याओं को हल करने का प्रयास करें।
कार्यक्रम को डा. नरसिंह बहादुर सिंह, निवर्तमान मंडल अध्यक्ष संजय पांडेय, उमाशंकर सिंह, चंद्रिका यादव ने भी संबोधित किया। जिला पंचायत सदस्य ऊषा किरन ने अतिथियों एवं कार्यकर्ताओं को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष अभिनव सिंह गोलू व संचालन जिलामंत्री डा. महेंद्र प्रजापति ने किया। इस अवसर पर श्रीकांत सिंह, राजेन्द्र सिंह, सुदामा पांडेय, ब्रम्हदेव सिंह, परमा पाल, विशाल पांडेय, पिंटू सिंह, मनीष सिंह, नन्दलाल प्रजापति, डा. जितेंद्र पांडेय, संजय सोनकर सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
![]() |
Ad |