BREAKING

Jaunpur News: संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, हत्या का आरोप | Naya Sabera Network

Jaunpur News Young man dies under suspicious circumstances, murder alleged Naya Sabera Network

  • पुलिस ने कहा- पीएम रिपोर्ट आने के बाद होगा खुलासा

शेर बहादुर यादव @ नया सवेरा 

सिकरारा, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के गनापुर गांव में शुक्रवार की शाम संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक की मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है। 

Jaunpur News Young man dies under suspicious circumstances, murder alleged Naya Sabera Network

बताते दें कि गांव निवासी 34 वर्षीय दीपक गौतम शुक्रवार शाम 4 बजे अपने घर पर परिजनों के साथ बैठा था। तभी उसी गांव का एक व्यक्ति उनके घर पहुंचा और अपने घर किसी कार्यवश लिवाकर चला गया। उक्त व्यक्ति ने टेगारी देकर कहा कि इस पेड़ की डाल को काट डालो, जब वह काटने लगा तो उसको चक्कर आ गया और वह अचेत होकर गिर गया। आननफानन में उसे अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। देर रात इसकी सूचना परिजनों को दी गई।

इसे भी पढ़ें: नागरिकों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए काम कर रही नगर पालिका जौनपुर

Jaunpur News Young man dies under suspicious circumstances, murder alleged Naya Sabera Network

 मरने की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया। हत्या की आशंका जताते हुए परिजनों ने पुलिस को फोन कर सारी घटना से अवगत कराया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही इसका खुलासा हो जाएगा की मौत कैसे हुई और क्यों हुई?

*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें