UP News: शहीद भगत सिंह, सुखदेव राजगुरु को दी श्रद्धांजलि | Naya Sabera Network


UP News Tribute paid to Martyr Bhagat Singh, Sukhdev and Rajguru Naya Sabera Network

निर्भय सक्सेना@  नया सवेरा 

UP News: बरेली। मानव सेवा क्लब के तत्वावधान में अमर शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के बलिदान दिवस पर मोमबत्ती प्रज्वलित कर श्रद्धांजलि दी गई। डी.डी. पुरम शहीद स्मारक पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम में वक्ताओं ने ने युवाओं का आह्वान किया कि वह अमर शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव की बहादुरी, निष्ठा और देश प्रेम से प्रेरणा लें।

UP News Tribute paid to Martyr Bhagat Singh, Sukhdev and Rajguru Naya Sabera Network

कर्नल पंकज अग्रवाल,साहित्य भूषण सुरेश बाबू मिश्रा और प्रकाश चंद्र सक्सेना ने शहीदों के प्रति अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए प्रसंग साझा किए। सभी ने मोमबत्ती प्रज्ज्वलित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम का प्रारंभ "ऐ मेरे वतन के लोगों गीत से" अरुणा सिन्हा ने किया।

UP News Tribute paid to Martyr Bhagat Singh, Sukhdev and Rajguru Naya Sabera Network

संरक्षक इं. के. बी. अग्रवाल, महासचिव प्रदीप माधवार, प्रकाश चंद्र, सुनील शर्मा, मंजू सक्सेना, प्रीति सक्सेना, हेमंत शर्मा, कमल भाटिया, संध्या भाटिया, विजय कपूर, अविनाश सक्सेना, इं. ए. एल. गुप्ता उपस्थित रहे।


*Admission Open - Session: 2025-26 | D.B.S. Inter College (10+2) Affiliated | Kadipur, Ramdayalganj, Jaunpur | Contact-9956972861, 9956973761  | Naya Savera Network* *Admission Open - Session: 2025-26 - Nursery to IX & XI - Streams Available: Maths, Bio, Commerce & Humanities | Admission form Available At the School Office | D.B.S. Inter College (10+2) Affiliated | Kadipur, Ramdayalganj, Jaunpur | Affiliation No.: 2131740 to CBSE New Dehli | Contact-9956972861, 9956973761  | Naya Savera Network* Ad
विज्ञापन


नया सबेरा का चैनल JOIN करें