Prayagraj News : जगदीश साहित्य संस्थान के बैनर तले ऑनलाइन काव्य गोष्ठी का आयोजन | Naya Sabera Network
नया सवेरा नेटवर्क
Prayagraj News : जगदीश साहित्य संस्थान प्रयागराज द्वारा ऑनलाइन काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम दो सत्र में विभाजित किया गया था। प्रथम सत्र के अध्यक्ष श्रीराम साय श्रीनिवास, मुख्य अतिथि आनंद श्रीवास्तव, विशिष्ट अतिथि संतोष श्रीवास्तव थे। द्वितीय सत्र की अध्यक्षता शैलेन्द्र कुमार अम्बष्ट ने किया। प्रथम सत्र संचालन सुश्री जगदीश कौर ने किया एवं द्वितीय सत्र संचालन का भार प्रेम प्रकाश श्रीवास्तव ने निभाया। आरंभ में समस्त पदाधिकारियों का स्वागत सुश्री जगदीश कौर ने किया एवं परिचय संस्था के महामंत्री सूरज कांत ने अपने विशिष्ट शैली में किया।
यह भी पढ़ें : जौनपुर की कई हस्तियों का सम्मान करने जा रहा जिला प्रशासन
कार्यक्रम में लगभग 45 कवि, कवित्रियों ने लिया भाग
कार्यक्रम के आयोजक महेंद्र भट्ट और संस्था के राष्ट्रीय संयोजक डॉ. महेंद्र लारोकर ने किया। कार्यक्रम सायं 05 से रात्रि 09 बजे तक सफलतापूर्वक संचालित किया गया, जिसके लिए सभी सम्मानित पदाधिकारियों का सहयोग मिला। कार्यक्रम के आरंभ में प्रमुख कवि जयशंकर सिंह ने वाणी वंदना कर के मां शारदे का आवाहन किया। उसके बाद शशि भार्गव प्रज्ञा ने स्वागत गीत गाया, कार्यक्रम में लगभग 45 कवि, कवित्रियों ने भाग लिया। अंत में सभी पदाधिकारियों के उदबोधन के बाद महेंद्र भट्ट द्वारा अगले कार्य क्रम तक स्थगित कर दिया गया। संस्थापिका जगदीश कौर द्वारा सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।
विज्ञापन |