UP News: प्रयागराज में 1.5 करोड़ गांजा के साथ एक तस्कर गिरफ्तार | Naya Sabera Network

UP News A smuggler arrested with 1.5 crore ganja in Prayagraj Naya Sabera Network

नया सवेरा नेटवर्क

UP News: प्रयागराज। हंडिया थाने की पुलिस टीम ने बुधवार को गांजा की तस्करी करने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए एक सदस्य को गिरफ्तार किया। पुलिस टीम ने उसके कब्जे से लगभग डेढ़ करोड़ गांजा एवं तीन कार एवं तराजू बरामद किया है। यह जानकारी पुलिस उपायुक्त गंगानगर कुलदीप सिंह गुनावत ने दी। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपित हंडिया के चौरा गांव निवासी अमित त्रिपाठी उर्फ मुकुन्द पुत्र घनश्याम त्रिपाठी है। पुलिस टीम ने इसके कब्जे से 1300 किलो ग्राम अवैध गांजा, तीन वाहन और एक तराजू बरामद किया है।

 इसे भी पढ़ें: Entertainment News: फिल्म रेड-2 से रितेश देशमुख का फर्स्ट लुक आया सामने | Naya Sabera Network

पूछताछ के दौरान जानकारी मिली है कि उड़ीसा से खरीद कर लाता है और उसकी सप्लाई करता था। गिरोह में सक्रिय अन्य सदस्यों की तलाश जारी है। मुखबिर की सूचना पर सहायक पुलिस आयुक्त हंडिया सुनील कुमार सिंह के नेतृत्व पर हंडिया की पुलिस टीम ने उसके गोदाम में छापा मारकर गिरफ्तार किया है।

*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें