UP News: लखनऊ के पुनर्वास केन्द्र में विषाक्त भोजन खाने से चार बच्चों की मौत | Naya Sabera Network

UP News Four children died after eating poisonous food in a rehabilitation center in Lucknow

16 बच्चों की हालत गंभीर, लोकबंधु अस्पताल में उपचार

नया सवेरा नेटवर्क

UP News:  लखनऊ में पारा क्षेत्र के पुनर्वास केन्द्र में रहने वाले चार बच्चों की मंगलवार की रात को विषाक्त भोजन खाने से मौत हो गई, जबकि 16 बच्चों की हालत गंभीर है। उन्हें लोकबंधु अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना के बाद प्रशासन में खलबली मच गई। अस्पताल पहुंचे जिलाधिकारी विशाख जी. ने पत्रकारों को बताया कि पुनर्वास केन्द्र से तबियत बिगड़ने पर बीस बच्चों को लोकबंधु अस्पताल भेजा गया था। इसमें दो लड़की और दो लड़कों की मौत हो गई, वहीं, अन्य बच्चाों का अस्पताल में उपचार जारी है।

इसे भी पढ़ें: गाय को नियमित गुड़-रोटी खिलाएं, होंगे ये फायदे | Naya Sabera Network

जिलाधिकारी ने बताया कि खाद्य सुरक्षा एवं स्वास्थ्य विभाग की एक कमेटी बनाकर पुनर्वास केन्द्र भेजा गया है। पुनर्वास केन्द्र में कुल 147 बच्चें है, जिसमें सभी मानसिक रूप से अस्वस्थ हैं। इन बच्चों में तबियत बिगड़ने पर बीमार बच्चे अस्पताल भेज गये थे। वहीं केन्द्र पर सात बच्चें ऐसे है, जिन्हें स्वास्थ्य दिक्कते हैं। इन बच्चों को कमेटी के चिकित्सक देख रहे हैं। मंडलायुक्त रोशन जैकब भी लोकबंधु अस्पताल पहुचीं। उन्होंने बच्चों को देखा और चिकित्सा अधीक्षक डा.राजीव दीक्षित से वार्ता की। उन्होंने कहा कि बच्चों का बेहतर उपचार करने के लिए कहा गया है। मंगलवार को विषाक्त भोजन करने की घटना के बाद से ये सभी बच्चे बीमार हुए थे और इन्हें आनन फानन में लोकबंधु अस्पताल में भर्ती कराया गया था। ये दुखद घटना है।


*Umanath Singh Hr. Sec. School | A Sr. Sec. School Affiliated to CBSE, New Delhi | LKG to Class IX & XI | Registration for ADMISSION OPEN 2025-26 | The Choice of Winners | #Creative Education Plan # Activity Oriented Curriculum # Peaceful & Good Environment # Special Curriculum for Sport & Art # Loving & Caring Teachers # Transport Facility Available | Shankarganj, Maharupur, Jaunpur (UP) 222180 | CONTACT US - 9415234208, 7705805821, 9839155647 | #NayaSaveraNetwork*
विज्ञापन


नया सबेरा का चैनल JOIN करें