UP News: महिला की हत्या करने वाले पांच छात्र गिरफ्तार | Naya Sabera Network
- शोर मचाने से मना करने पर मारी थी गोली
नया सवेरा नेटवर्क
UP News: लखनऊ। महिला के सीने में गोली मारकर हत्या करने वाला छात्र गिरफ्तार हो गया है। उसके साथ पुलिस ने हॉस्टल के 5 और छात्रों को पकड़ा है। महिला ने लड़कों को शोर मचाने से मना किया था। कह दिया था कि नहीं मानोगे तो पुलिस को बता दूंगी। इसी पर एक छात्र ने गोली मार दी थी।
सैरपुर थाना क्षेत्र की बृजधाम कॉलोनी में शनिवार रात 11:30 बजे की घटना है। सारिका श्रीवास्तव अपने पति श्यामजी श्रीवास्तव के साथ खाना खाने के बाद छत पर टहल रही थीं। उसी समय घर के सामने स्थित नायक हॉस्टल के छात्रों में झगड़ा होने लगा। सारिका नीचे उतरकर आईं और उन्हें मना किया। एडीसीपी लखनऊ उत्तरी जीतेंद्र कुमार दुबे ने बताया कि मृतका के पति की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया था। मंगलवार सुबह पुलिस ने रैथा अंडरपास से पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया।
इसे भी पढ़ें: अब यूपी में खुद को सुरक्षित करता है हर व्यक्ति : मुख्यमंत्री योगी | Naya Sabera Network
गिरफ्तार आरोपियों में कार्तिकेय दीक्षित (22), अमन गुप्ता (21), संदीप सिंह चौहान (26), मोहित मिश्रा (25) और पुनीत मिश्रा (23) शामिल हैं। एक आरोपी अभी भी फरार है, जिसकी तलाश जारी है। महिला के पति ने बताया कि पत्नी ने छात्रों से कहा कि मैं पुलिस बुला लूंगी। इसके बाद छात्र कुछ देर के लिए शांत हो गए। इसी बीच, एक छात्र ने तमंचा निकाल लिया और धमकाने लगा। इसके बाद उसने पत्नी के सीने में गोली मार दी। गोली लगते ही पत्नी गिर पड़ी थी। इंस्पेक्टर सैरपुर का कहना है कि हॉस्टल में मौजूद 8 छात्रों को हिरासत में लिया गया था।
![]() | |
|