Mumbai News: शोकसभा में मीडियाकर्मियों ने दी अभिमन्यु शितोले को श्रद्धांजलि | Naya Sabera Network

Mumbai News Media persons paid tribute to Abhimanyu Shitole in the condolence meeting Naya Sabera Network

नया सवेरा नेटवर्क

Mumbai News: मुंबई। नवभारत टाइम्स के राजनीतिक संपादक रहे अभिमन्यु शितोले की स्मृति में सोमवार की शाम मुंबई हिंदी पत्रकार संघ, मुंबई प्रेस क्लब और मंत्रालय विधिमंडल वार्ताहर संघ की ओर से मुंबई प्रेस क्लब के सभागृह में शोक सभा का आयोजन किया गया, जिसमें मुंबई के हिंदी, अंग्रेज़ी, मराठी और गुजराती मीडिया के कई नामचीन पत्रकारों समेत बड़ी संख्या में मीडियाकर्मी उपस्थित थे।

शोक सभा में वक्ताओं ने अभिमन्यु शितोले से जुड़े हुए अपने संस्मरण शेयर करते हुए उनकी पत्रकारिता की शैली की प्रशंसा की। मंत्रालय विधिमंडल वार्ताहर संघ के अध्यक्ष दिलीप सपाटे ने कहा कि अभिमन्यु शितोले ऐसे पत्रकार थे जिन्होंने हमेशा सच्चाई को उजागर करने का काम किया। उन्होंने उनकी ईमानदारी और निष्पक्षता की सराहना की और उन्हें एक अच्छा इंसान बताया।

इसे भी पढ़ें:  मजार बन गई 32000 वर्ग फीट की नूर ए इलाही मस्जिद 

मुंबई हिंदी पत्रकार संघ के अध्यक्ष आदित्य दुबे ने अभिमन्यु शितोले से जुड़े अपने संस्मरण साझा करते हुए कहा कि अभिमन्यु शितोले ने हमेशा सच्चाई और न्याय के लिए लड़ाई लड़ी। उनकी पत्रकारिता में ईमानदारी और निष्पक्षता का प्रतीक था। वह अच्छे इंसान थे। वह हमेशा दूसरों की मदद के लिए तैयार रहते थे। उनकी मृत्यु से मुंबई की हिंदी पत्रकारिता का बड़ा नुकसान हुआ है। मुंबई प्रेस क्लब के अध्यक्ष समर खड़स ने भी अभिमन्यु शितोले को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उन्हें शानदार पत्रकार बताया। शोक सभा में मुंबई प्रेस क्लब के सचिव मयूरेश गणपतये, हरीश पाठक, सुंदरचंद्र ठाकुर, जीतेंद्र दीक्षित, भाजपा नेता पवन त्रिपाठी, राजेश विक्रांत, नेहा पुरव, हरि मृदुल हरिगोविंद विश्वकर्मा, रेखा खान, अनुराग त्रिपाठी, सुनील मेहरोत्रा, बिपिन गुप्ता और अमर त्रिपाठी कई मीडिया कर्मियों ने अपने संस्मरण शेयर किए। अभय मिश्र के संचालन में हुए शोक सभा में अभिमन्यु शितोले की पत्नी अनुजा, पुत्री आर्या और पुत्र पीयूष भी शामिल हुए।

*ADMISSION OPEN :  KAMLA NEHRU ENGLISH SCHOOL | Karmahi (Near Sevainala Bazar) Jaunpur | Naya Savera Network*
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें