BREAKING

Mumbai News: राकेश शेट्टी के प्रयासों से मुलुंड में चौक का हुआ नामकरण | Naya Sabera Network

Mumbai News: राकेश शेट्टी के प्रयासों से मुलुंड में चौक का हुआ नामकरण | Naya Sabera Network


नया सवेरा नेटवर्क

मुंबई। वैशाली नगर के विकास की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता श्री राकेश शेट्टी ने बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) के सहयोग से एक महत्वपूर्ण पहल की है। इस पहल के तहत घाटकोपर-वैशाली नगर की एक प्रमुख सड़क का नाम देश की पहली महिला प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी के नाम पर “इंदिरा गांधी चौक” रखा गया है। यह नामकरण इंदिरा गांधी के योगदान और क्षेत्र के ऐतिहासिक गौरव का प्रतीक होगा।

राकेश शेट्टी ने BMC के महापौर, वार्ड अधिकारी और अन्य संबंधित अधिकारियों को इस पहल को सफल बनाने के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि इससे स्थानीय समुदाय को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और क्षेत्र का विकास होगा। BMC से चौक के रखरखाव और सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की गई है। स्थानीय नागरिकों से स्वच्छता बनाए रखने और चौक के सही उपयोग का अनुरोध किया गया है।

*Admission Open - Session: 2025-26 | D.B.S. Inter College (10+2) Affiliated | Kadipur, Ramdayalganj, Jaunpur | Contact-9956972861, 9956973761  | Naya Savera Network* *Admission Open - Session: 2025-26 - Nursery to IX & XI - Streams Available: Maths, Bio, Commerce & Humanities | Admission form Available At the School Office | D.B.S. Inter College (10+2) Affiliated | Kadipur, Ramdayalganj, Jaunpur | Affiliation No.: 2131740 to CBSE New Dehli | Contact-9956972861, 9956973761  | Naya Savera Network* Ad
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें