Jaunpur News: इस पार्टी ने जारी की पदाधिकारियों की सूची | Naya Sabera Network
नया सवेरा नेटवर्क
बदलापुर, जौनपुर। परिवर्तन समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष दुर्गा प्रसाद साहू ने सोमवार को प्रदेश के नए पदाधिकारियों की घोषणा करते हुए सूची जारी किया। जौनपुर के कर्मठ नेता डॉ. आलोक दुबे को राष्ट्रीय सचिव एवं प्रभारी उत्तर प्रदेश बनाया गया तथा कुशीनगर निवासी सुरेंद्र प्रसाद गुप्ता को राष्ट्रीय सचिव एवं गोरखपुर मंडल और आजमगढ़ मंडल का प्रभारी, एड. अरविंद प्रताप सिंह प्रदेश सचिव, वेंकटरमन पांडे मेहंदीपुर, डॉ. संजय विश्वकर्मा, राजुल सिंह (सरोखनपुर जौनपुर) तथा रविंद्र कुमार शर्मा को संयुक्त रूप से वाराणसी मंडल का प्रभारी बनाया गया।
राजेश गुप्ता को विंध्याचल मंडल का अध्यक्ष बनाया गया एवं खेमकरण लाल राठौड़ को बरेली मंडल का प्रभारी तथा मोहनलाल राठौड़ को मंडल अध्यक्ष बरेली बनाया गया। श्री संत राम राठौर को मंडल अध्यक्ष लखनऊ बनाया गया। बस्ती से जिलाध्यक्ष राजेश कुमार गुप्ता को हरदोई से जिला अध्यक्ष रामगोपाल राठौर एवं सुरजीत राठौर को महासचिव, बलराम राठौड़ को जिला प्रभारी हरदोई बनाया गया। सभी चुने गए पदाधिकारी को राष्ट्रीय महासचिव कृष्ण कुमार साहू एवं प्रदेश अध्यक्ष दुर्गा प्रसाद साहू ने संयुक्त रूप से बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना किया।
विज्ञापन |