Jaunpur News: एक दूसरे का सहयोग करना सीखें स्वजातीय | Naya Sabera Network
नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। जायसवाल समाज सेवा समिति द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन नगर के शाश्वत वाटिका में किया गया। जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश जायसवाल ने सभी अतिथियों एवं स्वजातीय बंधुओं का अबीर गुलाल के साथ स्वागत किया। मुख्य अतिथि शाहगंज नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष ओम प्रकाश जायसवाल ने अपने उद्बोधन में होली के त्यौहार को सबसे महत्वपूर्ण पर्व बताया, जिसमें लोगों में छोटे बड़े का कोई भेद नहीं रहता और सभी लोग गले मिलकर एक दूसरे को बधाई देते हैं। विशिष्ट अतिथि भाजपा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अरविंद जायसवाल ने पर्व की बधाई देते हुए एक दूसरे के सहयोग करते हुए हमेशा एकजुट रहने का आह्वान किया।
इसे भी पढ़ें: आयुष्मान आरोग्य मंदिर का हुआ कायाकल्प
जायसवाल समाज ने खेली फूल और अबीर की होली
अतिथियों का स्वागत जिला महामंत्री सुरेंद्र जायसवाल, जिला कार्यकारी अध्यक्ष आशुतोष जायसवाल, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेश जायसवाल, बृजेश जायसवाल, रमेश जायसवाल, मनीष जायसवाल, राजेन्द्र जायसवाल ने किया। कार्यक्रम में दिनेश जायसवाल, सम्पादक रामजी जायसवाल, पीयूष जायसवाल, श्रीमती उषा जायसवाल, शरद जायसवाल, दीपक जायसवाल, रामकृपाल जायसवाल, राजकुमार जायसवाल, सुग्रीव जायसवाल, संयोजक मनीष जायसवाल एवं राजेंद्र जायसवाल होली गीत संगीत और नृत्य के लिए सम्मानित, वरुण जायसवाल, दीपांशी जायसवाल, अन्यान जायसवाल, परी जायसवाल और वैष्णवी जायसवाल को सम्मानित किया गया। संचालन जिला महामंत्री सुरेंद्र जायसवाल तथा आभार जिला कोषाध्यक्ष राधेरमण जायसवाल जायसवाल ने व्यक्त किया।
| विज्ञापन |
