Jaunpur News : जानिए भाजपा ने मछलीशहर में किसे बनाया अपना जिलाध्यक्ष | Naya Sabera Network

Jaunpur News: Know who BJP has made its district president in Machhalishahar

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। भारतीय जनता पार्टी ने मछलीशहर के लिए वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. अजय सिंह को जिलाध्यक्ष घोषित कर दिया है। संगठन की ओर से ढाई बजे का समय निर्धारित किया गया था, जिसको लेकर चुनाव के बाद से ही ऊहापोह की स्थिति थी। अंतत: मछलीशहर भाजपा को नया जिलाध्यक्ष मिल गया है। वहीं अब जौनपुर में पार्टी किस वर्ग को और किस व्यक्ति को जिलाध्यक्ष बनाएगी इस पर मंथन चल रहा है। 

इसे भी पढ़ें

National: महाराष्ट्र विधान परिषद उपचुनाव के लिए भाजपा ने जारी की लिस्ट, ये बने प्रत्याशी | Naya Sabera Network

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 के मद्देनजर भाजपा फूंक-फूंककर कदम रख रही है ताकि पार्टी का अंर्तकलह बाहर न आने पाए और किसी ऐसे चेहरे को पार्टी की कमान सौंपी जाए जो सबको साथ लेकर चले। यही वजह है पार्टी ने जौनपुर के जिलाध्यक्ष को लेकर अभी भी मंथन कर रही है। फिलहाल मछलीशहर के नए जिलाध्यक्ष डॉ. अजय सिंह को बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।


Ajay Singh BJP Machhalishahar

*वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञानप्रकाश सिंह की तरफ से रंगों के महापर्व होली की सभी प्रदेशवासियो को हार्दिक शुभकामनाएं | #NayaSaveraNetwork*
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें