Entertainment News : विक्की कौशल की फिल्म 'छावा' की कमाई में आई गिरावट | Naya Savera Network

Entertainment News : विक्की कौशल की फिल्म 'छावा' की कमाई में आई गिरावट | Naya Savera Network entertainment-news-vicky-kaushals-film-chava-sees-decline-earnings


नया सवेरा नेटवर्क

मुंबई। फिल्म 'छावा' का निर्माण 130 करोड़ रुपये की लागत से किया गया है। फिल्म ने मात्र तीन दिनों में अपना बजट वसूल कर लिया। तब से यह फिल्म लगातार भारी मुनाफा कमा रही है। 'छावा' 2025 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। 

10 दिनों तक हर दिन कम से कम 20 करोड़ रुपये की कमाई करने वाली फिल्म 'छावा' ने 11वें दिन पहली बार 20 करोड़ रुपये से कम कलेक्शन किया है। सैकनीलक रिपोर्ट के अनुसार फिल्म 'छावा' ने 11वें दिन यानी दूसरे सोमवार को 11.50 करोड़ रुपये की कमाई की। 11वें दिन फिल्म की कमाई में गिरावट आई है। अब फिल्म का कुल कलेक्शन 346 करोड़ रुपये हो गया है। मैडॉक फिल्म्स ने अभी तक आधिकारिक आंकड़े जारी नहीं किए हैं। 

फिल्म 'छावा' में विक्की कौशल छत्रपति संभाजी महाराज की भूमिका निभा रहे हैं। रश्मिका मंदाना महारानी येसुबाई की भूमिका निभा रही हैं और अक्षय खन्ना औरंगजेब की भूमिका निभा रहे हैं। इस फिल्म में लक्ष्मण उतेकर ने छत्रपति शिवाजी महाराज के लिए अपनी आवाज दी है। कलाकारों से सजी यह फिल्म पिछले 11 दिनों से बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है। अब 11वें दिन की कमाई सामने आ गयी है।



S S PUBLIC SCHOOL | (10+2 Affiliated to the C.B.S.E. New Delhi) | Affiliation No.: 2132085 | Contact Us On: 7380691111, 9453567111 | SIDDIQPUR, JAUNPUR-222003  | Naya Savera Network
Ad


*पूर्वांचल का सर्वश्रेष्ठ प्रतिष्ठान - गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | प्रत्येक 10 ​हजार तक की खरीद पर पाएं लकी ड्रा कूपन | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा जौनपुर | 9984991000, 9792991000, 9984361313 | सद्भावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर | 9838545608, 7355037762, 8317077790 | Naya Savera Network*
AD

*Admission Open - Session: 2025-26 | D.B.S. Inter College (10+2) Affiliated | Kadipur, Ramdayalganj, Jaunpur | Contact-9956972861, 9956973761  | Naya Savera Network* *Admission Open - Session: 2025-26 - Nursery to IX & XI - Streams Available: Maths, Bio, Commerce & Humanities | Admission form Available At the School Office | D.B.S. Inter College (10+2) Affiliated | Kadipur, Ramdayalganj, Jaunpur | Affiliation No.: 2131740 to CBSE New Dehli | Contact-9956972861, 9956973761  | Naya Savera Network* Ad
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें