Varanasi News: गंगा में मिला किशोरी का शव, छानबीन में जुटी पुलिस | Naya Savera Network

नया सवेरा नेटवर्क

वाराणसी। लंका थाना के विश्व सुंदरी पुल के नीचे गंगा में मंगलवार की सुबह 15 वर्षीय किशोरी का शव मिला। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है। मंगलवार की सुबह मल्लाहों ने गंगा में शव मिलने की सूचना पुलिस को दी। सूचना के बाद लंका पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आसपास के लोगों से शव का शिनाख्त कराने की कोशिश की, लेकिन कोई पहचान नहीं सका। पुलिस घटना की छानबीन में जुटी है। लड़की लाल रंग का स्वेटर, काही कलर का कुर्ता और काले कलर का सलवार पहने हुई थी।


*तेज डायग्नोस्टिक सेंटर | नईगंज तिराहा, कुमार पेट्रोल पम्प के सामने, जौनपुर | मो. 7388463806 | #NayaSaveraNetwork*
Ad

*वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञानप्रकाश सिंह की तरफ से महाशिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं | #NayaSaveraNetwork*
Ad

*Admission Open : Nehru Balodyan Sr. Secondary School | Kanhaipur, Jaunpur | Contact: 9415234111, 9415349820, 94500889210 | NayaSaveraNetwork*
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें