Entertainment News : झांसी में शुरू हुई फिल्म 'बॉर्डर-2' की शूटिंग, पहली झलक आई सामने | Naya Savera Network

Entertainment News : झांसी में शुरू हुई फिल्म 'बॉर्डर-2' की शूटिंग, पहली झलक आई सामने | Naya Savera Network

नया सवेरा नेटवर्क

अभिनेता सनी देओल को आखिरी बार 'गदर-2' में देखा गया था, जिसमें उनके दमदार अभिनय को खूब सराहा गया। यह फिल्म 2023 की सुपरहिट फिल्मों में शामिल रही थी। फिलहाल, सनी देओल के पास कई रोमांचक प्रोजेक्ट्स हैं, जिनमें से एक का नाम 'बॉर्डर-2' है। इस बहुप्रतीक्षित फिल्म में वरुण धवन भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। 'बॉर्डर-2' की शूटिंग झांसी में शुरू हो चुकी है और सेट से सनी देओल और वरुण धवन की नई झलक सामने आई है। फैंस इन दोनों सितारों को एक साथ बड़े पर्दे पर देखने के लिए बेहद उत्साहित हैं।

'बॉर्डर-2' की शूटिंग जोरों पर है, वरुण धवन और सनी देओल संग निर्देशक अनुराग सिंह और पूरी टीम ने पोज दिए हैं। इस तस्वीर में वरुण धवन और सनी देओल के साथ फिल्म के निर्देशक अनुराग सिंह, निर्माता भूषण कुमार, निधि दत्ता, और सह-निर्माता शिव चनाना व बिनॉय गांधी भी नजर आ रहे हैं। फिल्म में दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे, जिससे दर्शकों में उत्सुकता और भी बढ़ गई है। 'बॉर्डर-2', साल 1997 में आई क्लासिक फिल्म 'बॉर्डर' का सीक्वल है, जिसका निर्देशन जेपी दत्ता ने किया था। यह सीक्वल भी दमदार कहानी और देशभक्ति के जज्बे को बड़े पर्दे पर जीवंत करेगा। फिल्म 23 जनवरी, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी, और इसके धमाकेदार एक्शन व भावनात्मक पलों का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।



We're now on WhatsApp. Click to join.

We're now on WhatsApp. Click to join.

*पूर्वांचल का सर्वश्रेष्ठ प्रतिष्ठान - गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | प्रत्येक 10 ​हजार तक की खरीद पर पाएं लकी ड्रा कूपन | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा जौनपुर | 9984991000, 9792991000, 9984361313 | सद्भावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर | 9838545608, 7355037762, 8317077790 | Naya Savera Network*
AD

*Admission Open - Session: 2025-26 | D.B.S. Inter College (10+2) Affiliated | Kadipur, Ramdayalganj, Jaunpur | Contact-9956972861, 9956973761  | Naya Savera Network* *Admission Open - Session: 2025-26 - Nursery to IX & XI - Streams Available: Maths, Bio, Commerce & Humanities | Admission form Available At the School Office | D.B.S. Inter College (10+2) Affiliated | Kadipur, Ramdayalganj, Jaunpur | Affiliation No.: 2131740 to CBSE New Dehli | Contact-9956972861, 9956973761  | Naya Savera Network* Ad
Ad

*LIC HOUSING FINANCE LTD. Vinod Kumar Yadav Authorised HLA Jaunpur Mob. No. +91-8726292670, 8707026018 email. vinodyadav4jnp@gmail.com 4 Photo, Pan Card, Adhar Card, 3 Month Pay Slip, Letest 6 Month Bank Passbook, Form-16, Property Paper, Processing Fee+Service Tax Note All types of Loan Available  #NayaSaberaNetwork*
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें