Jaunpur News : 217 मतों से जीतकर संगीता ने बचाई अपने सास की प्रतिष्ठा | Naya Savera Network

Jaunpur News : 217 मतों से जीतकर संगीता ने बचाई अपने सास की प्रतिष्ठा | Naya Savera Network

नया सवेरा नेटवर्क

खुटहन, जौनपुर। गभिरन गांव में प्रधान पद के लिए हुए उपचुनाव की मतगणना शुक्रवार को पूरी कर ली गई। पूर्व प्रधान स्व फूला देवी की पुत्रवधू संगीता देवी ने 217 मतों से जीत हासिल कर मृत सास की प्रतिष्ठा को आंच नहीं आने दिया। बीडीओ गौरवेंद्र सिंह ने विजयी प्रत्याशी को प्रणामपत्र देते हुए उन्हें शुभकामनाएं दिया।

गांव की पूर्व प्रधान फूला देवी का लगभग पांच माह पूर्व असामयिक निधन हो गया था। तब से यह सीट रिक्त चल रही थी। आरक्षण के हिसाब से यह सीट अनुसूचित महिला के लिए आरक्षित है। उपचुनाव में यहां प्रधान पद के लिए उनकी बड़ी पुत्रवधू संगीता देवी पत्नी राजकुमार गौतम के अलावा गांव के मनोरमा देवी और सीमा देवी ने दावेदारी किया था। मतदान के लिए बनाए गए तीनों बूथों पर कुल मिलाकर 930 वोट पोल हुए थे। मतगणना में सर्वाधिक 508 वोट संगीता को, 291मत मनोरमा तथा सीमा को मात्र 117 वोट मिले। 14 वोट कैंसिल माने गए। संगीता देवी 217 मतों से विजयी  घोषित की गई। उन्होंने कहा कि गांव का सर्वांगीण विकास ही मेरी सास का सपना रहा। जिसे वे पूरा नहीं कर सकी। उनकी इस विकास की मुहिम को आगे बढ़ाना ही मेरा कर्तव्य होगा। उनके प्रति मेरी यही सच्ची श्रद्धांजलि होगी।


S S PUBLIC SCHOOL | (10+2 Affiliated to the C.B.S.E. New Delhi) | Affiliation No.: 2132085 | Contact Us On: 7380691111, 9453567111 | SIDDIQPUR, JAUNPUR-222003  | Naya Savera Network
Ad


*पूर्वांचल का सर्वश्रेष्ठ प्रतिष्ठान - गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | प्रत्येक 10 ​हजार तक की खरीद पर पाएं लकी ड्रा कूपन | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा जौनपुर | 9984991000, 9792991000, 9984361313 | सद्भावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर | 9838545608, 7355037762, 8317077790 | Naya Savera Network*
AD

*Admission Open - Session: 2025-26 | D.B.S. Inter College (10+2) Affiliated | Kadipur, Ramdayalganj, Jaunpur | Contact-9956972861, 9956973761  | Naya Savera Network* *Admission Open - Session: 2025-26 - Nursery to IX & XI - Streams Available: Maths, Bio, Commerce & Humanities | Admission form Available At the School Office | D.B.S. Inter College (10+2) Affiliated | Kadipur, Ramdayalganj, Jaunpur | Affiliation No.: 2131740 to CBSE New Dehli | Contact-9956972861, 9956973761  | Naya Savera Network* Ad
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें