Jaunpur News : कहीं पर नहीं होना चाहिए अवैध कब्जा | Naya Savera Network
- डीएम ने की राजस्व कार्यों की समीक्षा बैठक
नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। डीएम डॉ. दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में राजस्व कार्यों से संबंधित बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने फार्मर रजिस्ट्री के कार्य, सीमास्तंभ के कार्यों की प्रगति, एग्री स्टैक, अंश निर्धारण आदि कार्यों की समीक्षा की। डीएम ने समस्त उपजिलाधिकारी को निर्देशित किया कि किसी भी सरकारी जमीन, झील आदि पर अवैध कब्जा नहीं होना चाहिए। फार्मर रजिस्ट्री में जिन भी गांव में प्रगति अच्छी नहीं है उसको प्राथमिकता पर रखकर फार्मर रजिस्ट्री का कार्य कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने सभी से कहा कि फार्मर रजिस्ट्री अथवा राजस्व कार्यो के निर्वहन के दौरान यदि किसी को कोई समस्या आ रही हो तो अवगत अवश्य कराएं। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी साई तेजा सीलम, समस्त उपजिलाधिकारी, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, लेखपाल सहित अन्य उपस्थित रहे।
Tags:
Hindi News
Jaunpur
Jaunpur Live
Jaunpur Live
News
jaunpur news
Jaunpur News in Hindi
Purvanchal News
recent
Uttar Pradesh News

