Jaunpur News : कार्यों की धीमी प्रगति पर डीएम ने जताई नाराजगी | Naya Savera Network
- प्रोजेक्ट की जांच खुद करें अधिशासी अभियंता : डीएम
नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। डीएम डॉ. दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में जल जीवन मिशन की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। बैठक में डीएम द्वारा जनपद में जल जीवन मिशन के अंतर्गत हो रहे कार्यों की विस्तारपूर्वक समीक्षा की गई। कार्यों की धीमी प्रगति पर डीएम ने नाराजगी व्यक्त करते हुए निर्देशित किया कि समस्त अधिशासी अभियंता चल रही परियोजनाओं की प्रोजेक्ट रिपोर्ट, बंद पेयजल की रिपोर्ट जियो टैग फोटो के साथ उपलब्ध कराएं। डीएम ने रोड रेस्टोरेशन की जियो टैग फोटो सहित रिपोर्ट उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए। उन्होंने अधिशासी अभियंताओं को जहां भी प्रोजेक्ट चल रहे हैं वहां पर जाकर स्वयं जांच करने के निर्देश दिए। उन्होंने एफकॉन और वेलस्पन द्वारा किए जा रहे कार्यों की भी समीक्षा की। इसके साथ ही उन्होंने विवादित जमीन, नो एप्रोच मार्ग, ओवरहेड टैंक निर्माण के संदर्भ में भी एक्सईएन जल जीवन मिशन से जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी साई तेजा सीलम, उप जिलाधिकारीगण, एक्सईएन जल जीवन मिशन, अधिशासी अभियंता सहित अन्य उपस्थित रहे।
Tags:
Hindi News
Jaunpur
Jaunpur Live
Jaunpur Live
News
jaunpur news
Jaunpur News in Hindi
Purvanchal News
recent
Uttar Pradesh News


