UP News : जालाैन में भाभी की हत्या करने वाला आरोपित देवर गिरफ्तार | Naya Savera Network

UP News : जालाैन में भाभी की हत्या करने वाला आरोपित देवर गिरफ्तार | Naya Savera Network


नया सवेरा नेटवर्क

जालौन। जनपद में 12 फरवरी को महिला रामश्री की हत्या में फरार उसके देवर को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपित के पास से हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी बरामद की है। पुलिस अधीक्षक दुर्गेश कुमार ने घटना का पर्दाफाश करते हुए बताया कि रामपुरा थाना क्षेत्र में रहने वाले संतोष की पत्नी रामश्री की हत्या उसके ही देवर शिव कुमार उर्फ शिववीर ने की थी।

मृतक महिला के बेटे की तहरीर पर पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर फरार आरोपित की तलाश कर रही थी। एक सूचना के आधार पर पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी बरामद की है। प्रारंभिक पूछताछ में पता चला है कि मकान के विवाद में देवर ने अपनी भाभी की हत्या की है। पुलिस ने आरोपित पर विधिक कार्रवाई कर रही है।



*➡️ New batch start from 1st MARCH 📔 🅰️🆚 ACADEMY 📚 Director:- ASHISH SINGH Mob. 7007143457  📚 VAIBHAV SIR Mob. 7007899570 📚 SARVESH SIR Mob. 8881930398 📚 VIVEK SIR Mob.: 8887685963 📍Geeta Gyan Mandir, Muradganj, (Behind Suhag Palace), Naiganj, Jaunpur *
Ad

*Umanath Singh Hr. Sec. School | A Sr. Sec. School Affiliated to CBSE, New Delhi | LKG to Class IX & XI | Registration for ADMISSION OPEN 2025-26 | The Choice of Winners | #Creative Education Plan # Activity Oriented Curriculum # Peaceful & Good Environment # Special Curriculum for Sport & Art # Loving & Caring Teachers # Transport Facility Available | Shankarganj, Maharupur, Jaunpur (UP) 222180 | CONTACT US - 9415234208, 7705805821, 9839155647 | #NayaSaveraNetwork*
Ad

*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें