Lucknow News : पत्नी से झगड़े के बाद पुरोहित फांसी पर लटका | Naya Savera Network

  • पत्नी से झगड़े के बाद कमरे में सोने गया
  • छज्जे में लगी सरिया से शव झूलता मिला

नया सवेरा नेटवर्क

लखनऊ। बंथरा इलाके में पत्नी से विवाद के बाद युवक ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। मकान की दूसरे मंजिल पर छज्जे में लगी सरिया से शव लटकता मिला। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के मुताबिक बंथरा के भटगांव वादे खेड़ा में रोहित उर्फ अमित अवस्थी (32), अपनी पत्नी रोशनी अवस्थी और 5 साल के बेटे स्वास्तिक और 1 साल की बेटी के साथ रहता था। जीविका के लिए पुरोहित का काम करता था। शनिवार रात घर के सभी लोग खाना खाकर सो गए और रोहित अपने दो मंजिला मकान की छत पर हाल में सोने चला गया। रविवार सुबह जब रोहित काफी समय तक नीचे उतरकर नहीं आया। तो रोशनी उसे बुलाने के लिए छत पर गयी। 

लेकिन जीने के दरवाजे की कुंडी बाहर से बंद मिली। कई बार आवाज देने के बाद भी जब कोई जवाब नहीं मिला, तब परिजन पड़ोसी के घर से होकर उसकी छत के रास्ते अपनी छत पर पहुंचे। लेकिन वहाँ का नजारा देख सभी के होश उड़ गए। रोहित छत पर बने हाल के छज्जे की निकली सरिया से साड़ी के सहारे मृत लटका मिला। यह नजारा देखकर परिजनों में चीख पुकार मच गई। बाद में घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों ने बताया कि शनिवार रात पत्नी रोशनी से किसी बात को लेकर उसका विवाद हो गया था। जिससे नाराज होकर उसने यह कदम उठाया है। वहीं बंथरा प्रभारी निरीक्षक राम सिंह का कहना है कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।




S S PUBLIC SCHOOL | (10+2 Affiliated to the C.B.S.E. New Delhi) | Affiliation No.: 2132085 | Contact Us On: 7380691111, 9453567111 | SIDDIQPUR, JAUNPUR-222003  | Naya Savera Network
Ad


*पूर्वांचल का सर्वश्रेष्ठ प्रतिष्ठान - गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | प्रत्येक 10 ​हजार तक की खरीद पर पाएं लकी ड्रा कूपन | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा जौनपुर | 9984991000, 9792991000, 9984361313 | सद्भावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर | 9838545608, 7355037762, 8317077790 | Naya Savera Network*
AD

*Admission Open - Session: 2025-26 | D.B.S. Inter College (10+2) Affiliated | Kadipur, Ramdayalganj, Jaunpur | Contact-9956972861, 9956973761  | Naya Savera Network* *Admission Open - Session: 2025-26 - Nursery to IX & XI - Streams Available: Maths, Bio, Commerce & Humanities | Admission form Available At the School Office | D.B.S. Inter College (10+2) Affiliated | Kadipur, Ramdayalganj, Jaunpur | Affiliation No.: 2131740 to CBSE New Dehli | Contact-9956972861, 9956973761  | Naya Savera Network* Ad
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें