Jaunpur News : शोभनाथ सिंह का व्यक्तित्व अनुकरणीय : डॉ. सत्यप्रकाश सिंह | Naya Savera Network
नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। तिलकधारी इंटर कॉलेज में विद्यालय प्रबंध समिति के साधारण सभा के सदस्य एवं प्रख्यात समाजसेवी शोभनाथ सिंह के निधन पर शोकसभा का आयोजन किया गया। इस मौके पर प्रधानाचार्य डॉ. सत्यप्रकाश सिंह ने कहा कि स्व. शोभनाथ सिंह जनपद के प्रसिद्ध बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. तेज सिंह के पिता हैं। दुखद समाचार प्राप्त होते ही विद्यालय परिवार में शोक की लहर दौड़ गयी। स्व. शोभनाथ सिंह जैसे ऊर्जावान, चरित्रवान व्यक्तित्व को विद्यालय परिवार कभी भी भूल नहीं सकता। उनका व्यक्तित्व अनुकरणीय है। उनकी सादगी और हंसमुख व्यक्तित्व हम लोगों के लिए सदैव अनुकरणीय है। इस मौके पर विद्यालय के विद्यार्थी समेत समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
Tags:
Hindi News
Jaunpur
Jaunpur Live
Jaunpur Live News
jaunpur news
Jaunpur News in Hindi
Purvanchal News
recent
Uttar Pradesh News