Jaunpur News : सेवाभारती के जिलाध्यक्ष, बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. तेज सिंह को पितृशोक | Naya Savera Network



नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। सेवाभारती के जिलाध्यक्ष, बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. तेज सिंह के पिता अधिवक्ता शोभनाथ सिंह 80 वर्ष का शुक्रवार की भोर में निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। वह अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनके निधन का समाचार सुनते ही उनके आवास पर श्रद्धांजलि देने वालों की भीड़ लग गई। लगभग 10 बजे उनका शव कलेक्ट्रेट बार के सभागार में आम लोगों के दर्शन के लिए रखा गया। तत्पश्चात शोकसभा कर श्रद्धांजलि दी गई। उनके निधन के शोक में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट बार का अवकाश घोषित कर दिया गया। उनका अंतिम संस्कार रामघाट पर किया गया। उनके ज्येष्ठ पुत्र शशिकांत सिंह ने मुखाग्नि दी।



*वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञानप्रकाश सिंह की तरफ से महाशिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं | #NayaSaveraNetwork*
Ad

*Admission Open : Nehru Balodyan Sr. Secondary School | Kanhaipur, Jaunpur | Contact: 9415234111, 9415349820, 94500889210 | NayaSaveraNetwork*
Ad


नया सबेरा का चैनल JOIN करें