Jaunpur News : जिले में अक़ीदत के साथ मनाया गया शबे-बारात का पर्व | Naya Savera Network

  • पूर्वजों के कब्रों पर चढ़ाए गए फूल, पढ़ी फातेहा

Jaunpur News : जिले में अक़ीदत के साथ मनाया गया शबे-बारात का पर्व | Naya Savera Network

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। जिले में शबे बारात का पर्व गुरुवार की रात्रि अकीदत के साथ मनाया गया। लोगों ने अपने-अपने पूर्वजों की कब्रों पर दिए रौशन किये और पूरी रात इबादत में गुजार दी। बच्चों ने जमकर पटाखे भी फोड़े तो वहीं घरों पर मीठे पकवान भी बनाये गये। मृतक आत्माओं को ईसाले सवाब भी पहुंचाया गया और शिया समाज के लोगों ने तड़के नदियों में अपने आखिरी इमाम मेंहदी अ.स. को अरीज़ा भेजा। कई स्थानों पर महफिलें भी आयोजित हुईं। गौरतलब हो कि शबे बारात अर्थात निजात की रात के रूप में मनाए जाने वाले इस पर्व पर लोग अपने-अपने मृतक सदस्यों को इसाले सवाब पहुंचाते हैं और ईश्वर से उनकी निजात अर्थात मुक्ति के लिए प्रार्थना करते हैं। 





अपने-अपने घरों में लोग नज्र का एहतेमाम करते हैं। पूरे दिन तैयारियां होती हैं और शाम होते ही लोग कब्रों पर फूल सजाकर दिये रौशन करने पहुंच जाते हैं। इसके बाद घरों पर फातेहाखानी का इंतजाम होता है और नमाज का आयोजन होता है जो पूरी रात मुसलसल चलता रहता है। नमाज के साथ तिलावते कुरआन भी की जाती है और इन सब का सवाब अपने अपने मरहूमीन को ईसाल करते हुए उनकी मगफिरत और अपने गुनाहों की माफी के लिए दुआ की जाती है। ऐसा माना जाता है कि अल्लाह इस रात तौबा के दरवाजे खोले रखता है और सभी को अपने पापों के प्रायश्चित का मौका देता है। तड़के करीब चार बजे शिया समुदाय के लोग अपनी हाजतें लिखकर अरीजे को दरिया के हवाले करते हैं। ऐसा माना जाता है कि उनके द्वारा लिखे गये अरीजे आखिरी इमाम के खिदमत में पहुंचते हैं जहां उसकी सुनवाई होती है और जरूरतमंदों की हाजतें भी पूरी की जाती हैं।



*➡️ New batch start from 1st MARCH 📔 🅰️🆚 ACADEMY 📚 Director:- ASHISH SINGH Mob. 7007143457  📚 VAIBHAV SIR Mob. 7007899570 📚 SARVESH SIR Mob. 8881930398 📚 VIVEK SIR Mob.: 8887685963 📍Geeta Gyan Mandir, Muradganj, (Behind Suhag Palace), Naiganj, Jaunpur *
Ad

*Umanath Singh Hr. Sec. School | A Sr. Sec. School Affiliated to CBSE, New Delhi | LKG to Class IX & XI | Registration for ADMISSION OPEN 2025-26 | The Choice of Winners | #Creative Education Plan # Activity Oriented Curriculum # Peaceful & Good Environment # Special Curriculum for Sport & Art # Loving & Caring Teachers # Transport Facility Available | Shankarganj, Maharupur, Jaunpur (UP) 222180 | CONTACT US - 9415234208, 7705805821, 9839155647 | #NayaSaveraNetwork*
Ad


नया सबेरा का चैनल JOIN करें