BREAKING

Jaunpur News : बालिका छात्रावास निर्माण का हुआ भूमि पूजन | Naya Savera Network

Jaunpur News : बालिका छात्रावास निर्माण का  हुआ भूमि पूजन | Naya Savera Network
चेतन सिंह  @ नया सवेरा 

बरसठी, जौनपुर। विकास क्षेत्र के बेलौनाकला गांव में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय छात्रावास निर्माण कार्य का भूमि पूजन ग्राम प्रधान इसरावती देवी व अपर शाशकीय अधिवक्ता भुआल विश्वकर्मा संयुक्त रूप से किए।बेटियों की शिक्षा के प्रति हर अभिभावक से गंभीर रहने का आह्वान किए। बेलौनाकला गांव में राजाराम महाविद्यालय स्थित के बगल मैदान में कक्षा नौ से बारहवीं की छात्राओं के लिए छात्रावास का निर्माण शुरू हो गया है। इस दौरान ग्रामप्रधान ने कहा कि बेटियों की शिक्षा व सुरक्षा के प्रति हर माता-पिता को गंभीर रहना होगा।

Jaunpur News : बालिका छात्रावास निर्माण का  हुआ भूमि पूजन | Naya Savera Network

 शिक्षा के बिना किसी का विकास संभव नहीं है। इस इंटर कालेज परिसर में लगभग पाँच करोड़ रुपया खर्च होगा।सभी बालिकाओं की रहने, खाने की उचित व्यवस्था की रहेगी। इस मौके पर जेई राहुल सिंह, उदयराज मिश्रा, संत दुबे, महंथराज दुबे, अशोक दुबे, जितेंद्र दुबे, प्रवेश, कृष्णकांत, विवेक, रवि सिंह, राजू सिंह, सिंटू सिंह आदि उपस्थित रहे।



*वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञानप्रकाश सिंह की तरफ से महाशिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं | #NayaSaveraNetwork*
Ad

*Admission Open : Nehru Balodyan Sr. Secondary School | Kanhaipur, Jaunpur | Contact: 9415234111, 9415349820, 94500889210 | NayaSaveraNetwork*
Ad

*👨‍🚀 Gen-Next Space Heroine  at Mount Litera Zee School 🚌 📚 Admission Open NURSERY TO GRADES IX & XI 🟠 Science 🟠 Commerce 🟠 Humanities 🎒 ENROLL TODAY and 🎓 set you children on the path to brighter future 📲 7311171181, 7311171182 📍 Campus Location : Fatehganj, Jaunpur*
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें