Jaunpur News : तमंचा और कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार | Naya Savera Network
नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। पुलिस अधीक्षक डा0 कौस्तुभ द्वारा अपराध की रोकथाम व अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाएं जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूँ के पर्यवेक्षण में थाना नेवढ़िया पुलिस टीम ने थानाध्यक्ष अमित पाण्डेय के नेतृत्व में मुखबीर खास की सूचना पर धनन्जय यादव पुत्र चन्द्रप्रकाश यादव को एक तमंचा .315 बोर मय एक जिन्दा कारतूस .315 बोर के साथ रामनगर बगीचा वहद ग्राम रामनगर के पास से हिरासत पुलिस में लिया गया। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर अभियुक्त उपरोक्त के विरुद्ध मु0अ0सं0 02/25 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना नेवढ़िया जनपद जौनपुर पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
Tags:
Hindi News
Jaunpur
Jaunpur Live
Jaunpur Live
News
jaunpur news
Jaunpur News in Hindi
Purvanchal News
recent
Uttar Pradesh News





.jpeg)