BREAKING

गोपाल हत्याकांड : मर्डर केस की कहानी कुछ और ही है... | Naya Savera Network

गोपाल हत्याकांड : मर्डर केस की कहानी कुछ और ही है... | Naya Savera Network
  • हत्या के बाद रामबाग कालोनी में दहशत का माहौल


बिपिन श्रीमाली @ नया सवेरा 
जौनपुर। लाइन बाजार के पचहटिया में स्थित रामबाग कालोनी में गुरुवार की शाम सोनी किन्नर के ड्राइवर रहे गोपाल विश्वकर्मा 35 वर्ष की अज्ञात बदमाशों ने सिर पर गोली मारकर हत्या कर दी। इस हत्याकांड से क्षेत्र के लोगों में दहशत का माहौल है। वहीं आसपास के लोग शुक्रवार को घटना स्थल पर जुटे रहे और तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे थे। किन्नर पायल, रूही, किरन और रानी ने संयुक्त रूप से बताया कि हम लोगों में सम्पत्ति का कोई विवाद नहीं था और न ही कोई वर्चस्व की लड़ाई है। किन्नर की संपत्ति किन्नर को ही जाती है। ड्राइवर का जो रहता है उसको दिया जाता है। घर में मौजूद शीला ने बताया कि रात को मैं खाना बना रही थी। गोपाल घर के सामने ही अलाव के पास अकेला बैठा था। तभी गोली चलने की आवाज आई। हम सभी लोग दौड़कर बाहर आए। दो युवक सड़क पर खड़े बाइक की ओर जा रहे थे। तीसरा बाइक पर सवार था गाड़ी स्टार्ट कर सभी भाग गए। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। घटना से आसपास के लोग भी दहशत में हैं। पायल किन्नर ने बताया कि आजमगढ़ निवासी गोपाल शादीशुदा था। हम लोगों के साथ ही रहता था। गोपाल अपने घर भी आया जाया करता था। उसका किसी से कोइ विवाद नहीं था। गोपाल की मां की मृत्यु हो गई थी। उसी कर्मकांड में गया था। वापस आया तो इस तरह की घटना हो गई। फिलहाल कारण कुछ भी हो। मृतक के भाई द्वारा मुकदमा दर्ज कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

*Happy New Year 2025: आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेंट आर्थोपेडिक सर्जन हड‍्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. अभय प्रताप सिंह की तरफ से नव वर्ष एवं मकर संक्रान्ति की हार्दिक शुभकामनाएं| #NayaSaveraNetwork*
Ad

*Happy New Year 2025: LIC HOUSING FINANCE LTD. के विनोद कुमार यादव की तरफ से नव वर्ष की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं| #NayaSaveraNetwork*
Ad


*Happy New Year 2025: व्यवसायी एवं समाजसेवी विनीत सेठ की तरफ से नव वर्ष की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं| #NayaSaveraNetwork*
Ad

*Happy New Year 2025: यश हॉस्पिटल एंड ट्रॉमा सेंटर फ्रैक्चर स्पाइन क्लिनिक एवं जॉइंट रिप्लेसमेंट सेंटर की तरफ से नव वर्ष एवं मकर संक्रान्ति की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं| #NayaSaveraNetwork*
Ad


*Happy New Year 2025: तेज डायग्नोस्टिक सेंटर की तरफ से नव वर्ष एवं मकर संक्रान्ति की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं| #NayaSaveraNetwork*
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें